फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news lady beaten tied

Agra News: मानसिक मंदित महिला को समझा चोर, खंभे से बांधकर पीटा

Fri, 22 Aug 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
kasganj news lady beaten tied
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव रमपुरा में बुधवार की रात मानसिक मंदित महिला को चोर होने के शक में खंभे से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला के पति ने सात नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला किशोरी निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। उसका आगरा और बरेली में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी बुधवार रात करीब 10 बजे घर से बिना बताए निकल गई और गांव रमपुरा पहुंच गई। जहां उनकी पत्नी को कौशल, अजीत, पुष्पेंद्र, गोलू, अमित व शिवकुमार निवासी गांव रमपुर और सूरज निवासी गांव गढिया नरसू समेत 15-20 अज्ञात लोगों ने चोर होने के शक में पकड़ लिया। बिजली के खंभे से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई लगा दी। फिर पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। देर रात घटना का वीडियो वायरल होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। महिला के पति ने पटियाली थाने पहुंचकर वीडियो में मारपीट करते दिख रहे 7 नामजद आरोपियों समेत 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ पटियाली संतोष कुमार ने बताया कि मामले में महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


काफी देर तक चलता रहा हंगामा
पटियाली क्षेत्र के गांवों में पिछले कई दिनों से ड्रोन उड़ने और चोरों की दस्तक का शोर मचा हुआ है। लोग रात भर जागकर गलियों में पहरेदारी कर रहे हैं। इसके चलते बुधवार रात महिला को गांव में घूमता देख चोर होने के शक में आरोपियों ने उसकी पिटाई लगा दी। कुछ लोग महिला को बचाने का प्रयास भी करते रहे, लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। जबकि पुलिस कई बार ग्रामीणों को चेतावनी दे चुकी है कि अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed