फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news khasra infection bakner

Agra News: अब ग्राम बांकनेर में खसरे की दस्तक

Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
kasganj news khasra infection bakner
कासगंज। जिले मेंं खसरा तेजी से पैर पसार रहा है। अब कासगंज क्षेत्र के गांव में खसरा की दस्तक हो गई है। एक ही परिवार के छह लोग खसरा की चपेट में आ गए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार का परीक्षण करने के बाद आवश्यक दवा दी। वहीं परिवार को होम आइसोलेट कर दिया।ग्राम बांकनेर निवासी पंछीलाल के परिवार के सदस्यों के दाने निकलने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय आशा अमृता ने विभाग को सूचना दी। इस सूचना के बाद चिकित्सकों की टीम को गांव भेजा गया। चिकित्सक डाॅ. पीएस वर्मा के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों की जांच की। जांच में खसरा की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जांच में पंछीलाल के अलावा उनकी आशा देवी, पुत्र प्रवीन(8), पुत्री प्राची (10), रागिनी (6), दिव्या (4) खसरा से संक्रमित निकले। पीड़ितों बुखार व कमजोरी की शिकायत भी पाई गई। चिकित्सकों ने इन सभी को आवश्यक दवा देने के साथ ही होम आइसोलेट कर दिया। टीम ने सभी लोगोंं को घर के अंदर रहने, साफ सफाई रखने आदि की सलाह दी। टीम ने आसपास के परिवारों की भी जांच की, लेकिन अन्य कोई ग्रामीण संक्रमित नहीं निकला। चिकित्सक ने आशा को पीड़ित परिवार की निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सूचना उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed