{"_id":"637a78ec78f27a164f6c425a","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr5541927163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में मददगार होगी फॉग सेफ डिवाइस, पटाखा सिस्टम, रेलवे कर रहा तैयारी, कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में मददगार होगी फॉग सेफ डिवाइस, पटाखा सिस्टम, रेलवे कर रहा तैयारी, कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोहरे के मौसम को देखते हुए रेलवे तैयारियों में जुट गया है। ट्रेनों को हादसों और लेटलतीफी से बचाने के लिए महकमा फॉग सेफ डिवाइस, सिग्नल पर पटाखा सिस्टम, सिग्नल साइटिंग बोर्ड, फॉग सिग्नल पोस्ट, व्यस्त समपार और लिफ्टिंग बैरियर पर काले, पीले रंग की ल्यूमिस पट्टी की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
कासगंज रेलवे स्टेशन से तकरीबन 19 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही मथुरा-बरेली-कानपुर की ओर होती है। कोहरे में अधिकतर ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे कोहरे से बचने और समय से ट्रेनों के संचालन के लिए विभिन्न प्रणालियों के प्रयोग की तैयारियों में जुटा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इज्जत नगर मंडल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल को 185 फॉग सेफ डिवाइस की आपूर्ति की गई है। सिग्नल मैन को कोहरे के मद्देनजर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्लेशर टेल वाली लाल एलईडी लाइट तथा फ्लैशिंग टेल लैंप ट्रेनों के अंतिम कोच के पीछे लगाया जा रहा है। पटरियों की निगरानी के लिए गश्ती फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। लोको पायलटों को निर्देश दिया जा रहा है कि समपारों पर नियंत्रित गति से ट्रेन चलाकर सीटी बजाते हुए निकलें। फॉग सेफ डिवाइस सिस्टम की पूरी मदद लें।
सिग्नल की जानकारी देने के लिए चलेेंगे पटाखे
कोहरे और धुंध में कई बार लोको पायलट को ट्रैक पर पड़ने वाले सिग्नल नजर नहीं आते हैं। इसलिए हर स्टेशन के होम सिग्नल से पहले रेलवे ट्रैक के ऊपर एक निश्चित दूरी पर पटाखे रखे जाएंगे। जैसे ही ट्रेन गुजरेगी तो यह पटाखे ट्रेन के दबाव से तेज धमाके के साथ फटेंगे। इससे लोको पायलटों को सिग्नल पास में होने की जानकारी मिल जाएगी।