{"_id":"637a77f74d6077697e5fc7e0","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr554192228","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : धक्का लगने से गई वृद्धा की जान, एफआईआर दर्ज होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : धक्का लगने से गई वृद्धा की जान, एफआईआर दर्ज होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शनिवार की देर रात ढोलना थाना क्षेत्र के गांव मंडनपुर में दो पक्षों के झगड़े के दौरान वृद्धा को दो आरोपियों ने धक्का मार दिया। जमीन पर गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। इन्होंने एफआईआर दर्ज होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ गया।
बताया गया कि रात के समय गांव में कालीचरन और चंद्रपाल के बीच कहासुनी होने पर विवाद हो गया था। इसी बीच त्रिवेणी देवी वहां से निकलीं। वह दोनों पक्षों के लोगों को हटाने की कोशिश करने लगीं। इसी दौरान कालीचरन व इनके बेटे ने धक्का दे दिया। इससे जमीन पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
वृद्धा के पुत्र चंद्रपाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। ढोलना के थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा की मौत के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।