{"_id":"63767646cac54816112a10c5","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr5538683182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस उर्फ कालिया के खेत, मार्केट, ईंट-भट्ठे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस उर्फ कालिया के खेत, मार्केट, ईंट-भट्ठे जब्त
विज्ञापन
कासगंज के भरगैन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अहमद नफीस कालिया की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के द?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। भरगैन के पूर्व चेयरमैन गैंगस्टर के आरोपी अहमद नफीस उर्फ कालिया की बृहस्पतिवार को कई संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। अभी एक-दो दिन संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई चलेगी। बुधवार को भी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। कुल 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 47 संपत्तियां जब्त की जानी हैं।
1993 में पहला आपराधिक मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस कालिया को कभी इतनी बड़ी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा। 23 अगस्त को फायरिंग के बाद भी पूर्व चेयरमैन ने ऐसा नहीं सोचा होगा। अब इस कार्रवाई से जिले के अन्य आपराधिक तत्वों के हौसले पस्त होने लगे हैं। जिले की पुलिस की भी यह पहली बड़ी कार्रवाई है। इसमें 100 करोड़ कीमत की संपत्ति को जब्त किया गया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई जारी रही। सीओ आरके तिवारी प्रशासनिक और पुलिस टीम के साथ भरगैन पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। सीओ ने लाउडस्पीकर से संपत्ति जब्तीकरण की मुनादी की। दीवारों पर जब्तीकरण के आदेश अंकित कराए गए।
आरोपी अहमद नफीस के दो ईंट-भट्ठे, तीन खेत, मार्केट और दुकानें जब्त की गईं। बाकी संपत्तियों की कुर्की आज शुक्रवार को की जाएगी। संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के दौरान एएसपी जितेंद्र दुबे भी पहुंचे। उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। पटियाली थाने की पुलिस के अलावा सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा, सिकंदरपुर वैश्य थाने की पुलिस, पीएसी भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रही।
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपी अहमद नफीस की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी की गई। खेत, मार्केट, ईंट-भट्ठे कुर्क किए गए हैं। कुल 47 संपत्ति कुर्क की जानी हैं। कुर्की की कार्रवाई एक दो दिन और चलेगी। - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी।