फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

अवैध हॉस्पिटल और प्रसव केंद्र संचालकों पर केस, गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 17 Nov 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
kasganj news
गंजडुंडवारा(कासगंज)। अवैध रूप से संचालित अस्पताल, प्रसव केंद्रों के संचालकों के खिलाफ गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिले में अवैध अस्पतालों और प्रसव केंद्रों की जांच जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी। जिले में बड़ी संख्या में अस्पताल और प्रसव केंद्र अप्रशिक्षित संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 दिन पहले गंजडुंडवारा में उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश, डॉ. मदन ने कस्बे में छापेमार कार्रवाई की थी। अब बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और प्रसव केंद्र संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह एफआईआर आईटी अस्पताल कैनाल रोड के संचालक सुमित एवं शैलेंद्र, बदायूं अस्पताल थाना रोड के संचालक इकराम नवी, पचपोखरा के एक मकान में संचालित हॉस्पिटल के संचालक अमित कुमार और कार्यरत प्रदर्शित डॉ. वर्षा, डॉ. अजय सैनी, डॉ. एस अहमद और अवैध प्रसव केंद्र की संचालक विमलेश के खिलाफ दर्ज की गई है। 14 नवंबर को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और प्रसव केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज करने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed