फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

कासगंज: दो करोड़ की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, पड़ोसी जिलों में करते थे सप्लाई

Sat, 22 Oct 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज में अफीम की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर थाना और एसओजी ने चेकिंग के दौरान खितौली नहर पुल से बाइक सवार दो तस्करों को दो करोड़ की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 किलो 100 ग्राम अफीम, 2 बाइक, 2 तमंचा, कारतूस और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। यह पड़ोसी जिलों में अफीम की सप्लाई करते थे। दो शातिर तस्कर फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कार्रवाई के संबंध में बताया कि जिले की पुलिस नशे के पदार्थों को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को सहावर थाना पुलिस और एसओजी टीम खितौली नहर पुल पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी दो बाइकें तेजी से आती दिखाई दीं। इन्हें रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस की टीम ने सुबह करीब 8:30 बजे दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में एक तस्कर ने अपना नाम आकाश, दूसरे ने संजय बताया। दोनों सहावर के बोंदर रोड के रहने वाले हैं। बाइकों की तलाशी में अफीम बरामद हुई। तस्कर आकाश और संजय ने बताया कि वह आसपास के जिलों में अन्य लोगों के माध्यम से तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद अफीम का वजन किया। यह 6 किलो 100 ग्राम पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह काफी समय से अफीम की तस्करी कर रहे थे। इस मामले में दो आरोपी डॉ. अमित निवासी सहावर एवं प्रेमपाल निवासी नाथूपुर फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed