फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news ganjdundwara expired sweets

Agra News: फालोअप- खाद्य विभाग की टीम ने नष्ट कराई दूषित मिठाई

Mon, 15 Apr 2024 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
kasganj news ganjdundwara expired sweets
गंजडुंडवारा। कस्बे की एक दुकान से खरीदी गई मिठाई दूषित निकली। जिसे खाने से नौ लोग बीमार हो गए। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत में अब सुधार है। इधर दूषित मिठाई की सूचना पर रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर पहुंचकर छेना की मिठाई का नमूना संग्रहित किया और 10 किलो मिठाई नष्ट कराने की कार्रवाई की।क्षेत्र के गांव रारे में सुल्तान पुत्र नूर मोहम्मद की शादी के रिश्ते के लिए कनोई गांव से लड़की वाले आए थे। सुल्तान के परिजन घर पर आने वाले रिश्तेदारों के लिए बाजार से नाश्ता खरीदकर ले गए। उन्होंने कस्बे के एक स्वीट हाऊस से रिश्तेदारों को नाश्ता कराने के लिए छेना की मिठाई खरीदी। शाम को नाश्ते में मिठाई खाई गई। इसके बाद लोगों की हालत खराब होने लगी और फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत करने लगे। शमशुल, सुनहरा, नसरीन, जाह्नवी, आसान, मेहरा, आफरीन, सुल्तान, दरफ्ता को निजी चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज कराया गया। सभी बीमारों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पटियाली एसडीएम कुलदीप कुमार को मामले की सूचना मिली तो उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच पड़ताल के निर्देश दिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने मिठाई के नमूने लिए और मिठाई को नष्ट कराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed