फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news bus crisis

Agra News: बस स्टैंड पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, खिड़की से घुसे यात्री

Sun, 19 Nov 2023 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
kasganj news bus crisis
कासगंज। रविवार को यात्रियों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को बसें कम पड़ गईं। घंटों इंतजार के बाद ही उन्हें बस मिली। बस में स्थान पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। दोपहर होने तक यात्रियों की भीड़ में और इजाफा हो गया। शनिवार को कम लोग ही यात्रा के लिए निकले थे, क्योंकि रविवार को अवकाश था। दिवाली के अवकाश पूर्ण कर लोग सोमवार की ड्यूटी करने के लिए रविवार को गंतव्य के लिए निकले। इसके चलते यात्रियों की बस स्टैंड पर भीड़ हो गई। लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों की किल्लत से यात्री परेशान रहे। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली मार्ग पर जाने वालों की रही। बसों में स्थान पाने के लिए लोग बसों की खिड़की से अंदर प्रवेश किया। लोग स्थान को घेरने के लिए अपना सामान खिड़की से बस में अंदर डाला।
विज्ञापन


एक बजे तक 60 बसें हो गई रवाना
रविवार को भीड़ के कारण डिपो के पर भी व्यवस्थाएं बनाई गईं। दोपहर एक बजे तक 60 बसें रवाना की गई। जिनमें अधिकांश बसें दिल्ली मार्ग पर रहीं। भीड़ के आगे बसें व्यवस्थाएं कम ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की बात:
- दिल्ली जाना है डेढ़ घंटा से इंतजार कर रहे हैं। बस नहीं मिली है। जो बस है उसमें भीड़ इतनी है कि जगह ही नहीं मिल पाई है। - अनिल, बस यात्री।

- गाजियाबाद जाने के लिए लगभग एक घंटा से बस का इंतजार कर रहे हैं। जो बस आती है उसमें पहले से ही भीड़ होती है। - सुरेंद्र, बस यात्री।

वर्जन:
रविवार को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मार्ग पर बसों को बढ़ाया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। अन्य मार्गों पर भी फेरे बढ़ा गए हैं। - विजय कुमार गंगवार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed