{"_id":"61e5ab496b03a74bc5746de5","slug":"kasganj-lucknow-special-train-canceled-till-january-22-kasganj-news-agr5214861145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज-लखनऊ विशेष ट्रेन 22 जनवरी तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज-लखनऊ विशेष ट्रेन 22 जनवरी तक रद्द
विज्ञापन
कासगंज कासगंज-लखनऊ विशेष ट्रेन 22 जनवरी तक रद्द होने की खबर से संबंधित फोटो- सूचना बोर्ड पर ट्रेन क?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज से चलकर प्रतिदिन लखनऊ जाने वाली विशेष ट्रेन 22 जनवरी तक के लिए रद्द कर दी गई है। वापसी यात्रा में यह ट्रेन 23 जनवरी तक के लिए रद्द रहेगी। रेलवे ने यह निर्णय कासगंज-कानपुर मार्ग पर आलमनगर-ट्रंासपोर्टनगर के मध्य ट्रैक दोहरीकरण कार्य के कारण ब्लॉक को लेकर लिया गया है।
कानपुर-ट्रैक पर आलमनगर से ट्रांसपोटनगर तक रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। दोहरीकरण के कारण रेलवे ने एक जोड़ी ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05380 जो प्रतिदिन कासगंज से दोपहर 2:50 बजे चलकर लखनऊ जाती है। यह ट्रेन रद्द की गई है। यह ट्रेन सोमवार से रद्द हो गई और अब 22 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसी तरह प्रत्येक दिन लखनऊ से सुबह 4:30 बजे चलकर दोपहर 2:27 बजे कासगंज पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 05379 मंगलवार से रद्द रहेगी। यह ट्रेन 23 जनवरी तक रद्द है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेन से यात्रा का विकल्प चुनें।
परेशान रहे यात्री
सोमवार को लखनऊ विशेष ट्रेन रद्द हो गई। यात्रियों को पहले से इसकी जानकारी नहीं थी। ट्रेन रद्द होने के कारण स्टेशन पहुंचे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। टिकट विंडो पर टिकट लेने पहुंचे यात्रियों से रेलकर्मी मना कर रहे थे कि आज से 22 जनवरी तक लखनऊ विशेष ट्रेन रद्द है इसलिए अन्य ट्रेन से यात्रा करें। यात्री सूचना बोर्ड पर भी ट्रेन के निरस्तीकरण की जानकारी करते नजर आए।