फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj junction,kasganj railway station,rajendra singh PRO,ijjat nagar rail board,izzat nagar rail board

आखिर कब दौड़ेगी उम्मीदों की रेल, यात्रियों कर रहे इंतजार

Thu, 29 Jul 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kasganj junction,kasganj railway station,rajendra singh PRO,ijjat nagar rail board,izzat nagar rail board
कासगंज का रेलवे जंक्शन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना काल में बंद हुईं ट्रेनों में से अभी कुछ ट्रेनों का ही संचालन शुरू हो सका है। जबकि यात्रियों को अन्य ट्रेनों के संचालन का अभी इंतजार है। यात्रियों ने रेलवे मंत्रालय से अन्य ट्रेनों के संचालन के साथ ट्रेनों में सामान्य कोच लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले वाया कासगंज 18 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता था। लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे अनलॉक में जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो वाया कासगंज लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई गईं, लेकिन यह ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं। इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी का कोई कोच नहीं है। ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में सिर्फ आरक्षण मिलने पर ही यात्री यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेनों की संख्या भी कम है जिससे आरक्षण की भी आसानी से नहीं मिल पा रहा है। अब यात्रियों ने रेलवे मंत्रालय से मांग की है कि जल्द ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए और लंबी दूरी के ट्रेनों में सामान्य कोच लगाए जाएं।
विज्ञापन

यात्रियों की बात-
- आरक्षित ट्रेनों में कोई सामान्य श्रेणी का कोच नहीं है। जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों में आस-पास के स्टेशनों तक यात्रा आसान नहीं हो पाती। ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच लगने चाहिए। - रिषभ सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभी पर्याप्त मात्रा में ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं। लंबी दूरी के लिए पूर्व की भांति प्रतिदिन और ट्रेनें चलनी चाहिए। ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी तो यात्रा आसान हो सकेगी। - राहुल साहू

ये कहते हैं आंकड़े
- 7 जोड़ी एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें दौड़ रहीं वाया कासगंज
- 5 जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें कासगंज से प्रतिदिन हो रहीं संचालित
- 2 जोड़ी आरक्षित ट्रेनें कासगंज से कानपुर की ओर दौड़ रहीं
कासगंज से अनारक्षित और आरक्षित ट्रेनें चल रही हैं। वाया कासगंज भी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद ही ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। अभी बोर्ड से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed