फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj hindi news

पंचायत चुनाव:आरक्षण के लिए शुरू हुआ होमवर्क

Fri, 12 Feb 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
kasganj hindi news
पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए शासन से गाइडलाइन जारी होने के साथ ही तैयारियां शुरू हो गई है। आरक्षण के लिए विभाग ने डाटा अपलोड का कार्य शुरू कर दिया है, इससे निर्धारित समय में आरक्षण का कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का आरक्षण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाना है। प्रत्येक ब्लॉक में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, सामान्य वर्ग की आबादी अंकित करते हुए वर्णमाला क्रम में सूची तैयार होगी। इसमें यह भी अंकित किया जाएगा कि 1995 में कौन सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहा। इसके साथ ही वर्ष 2015 में जो ग्राम पंचायत जिस वर्ग के लिए आरक्षित रही थी, वे वर्ष 2021 के चुनाव में उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहेगी।
विज्ञापन

इसमें यह भी अंकित किया जाएगा कि वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत किस वर्ग के लिए आरक्षित रही। फार्मूला बनाया गया है कि वर्ष 2015 के चुनाव में जो सीट एससी, एसटी या पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रही वह उस बार उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहेगी। आरक्षण के लिए जो फार्मूला बनाया गया है वह ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर लागू किया जाएगा। शासन से मिले दिशा-निर्देश के बाद के बाद पंचायती विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने डाटा अपलोड का कार्य शुरू कर दिया है ताकि समय से कार्य को निपटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इन पदों के लिए होगा आरक्षण
जिला पंचायत 23
क्षेत्र पंचायत सदस्य 579
ग्राम पंचायत प्रधान 423
ग्राम पंचायत सदस्य 5421
आरक्षण का यह रहेगा कार्यक्रम
सभी पदों के आरक्षण का प्रस्ताव 20 फरवरी से 1 मार्च के बीच तय होगा
आरक्षण प्रस्ताव की विस्तृत सूची का प्रकाशन 2 से 3 मार्च के बीच होगा
आरक्षण प्रस्ताव पर किसी भी नागरिक की आपत्तियां 4 से 8 मार्च के बीच होंगी
आपत्तियों का संकलन डीपीआरओ कार्यालय में 9 मार्च तक संकलित किया जाएगा
आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तरीय समिति द्वारा 10 से 12 मार्च के बीच होगा
आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन 13 से 14 मार्च को किया जाएगा
आरक्षण की अंतिम सूची 15 मार्च को पंचायतीराज निदेशालय को भेजी जाएगा
पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके आधार पर डाटा अपलोड का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्धारित समय में प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। -श्रीकांत यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed