{"_id":"61b4ef122f00f05ed01bcc3c","slug":"kasganj-farrukhabad-train-cancelled-kasganj-news-agr517571727","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज फर्रुखाबाद विशेष ट्रेन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज फर्रुखाबाद विशेष ट्रेन निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली कासगंज-फर्रुखाबाद स्पेशल (05389) रविवार की रात को निरस्त रहेगी। वहीं, सोमवार की सुबह कासगंज जंक्शन आने वाली कासगंज-फर्रुखाबाद स्पेशल ट्रेन (05390) को भी निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय कासगंज-फर्रुखाबाद ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण लिया गया है। हालांकि कासगंज से जाने वाली ट्रेन ब्लॉक के समय में शामिल नहीं है, लेकिन रैक की अनुपलब्धता के चलते यह ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
कासगंज से प्रतिदिन रात 9:15 बजे चलकर 11:40 बजे फर्रुखाबाद पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 05389 रविवार की रात बंद रहेगी। जबकि प्रतिदिन फर्रुखाबाद से सुबह 7:40 बजे चलकर 9:55 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 05390 को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है। दरियावगंज-पटियाली रेलवे स्टेशन के बीच मरम्मत का कार्य किया जाना है। यहां अंडरपास बनेगा। इसलिए सुबह सात बजे से दोपहर 1 बजे तक सोमवार को ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रेन संख्या 05389 जो रविवार रात को जाती है वह इसलिए रद्द की गई है कि रैक की अनुपलब्धता है और यह ट्रेन यदि रविवार को फर्रुखाबाद भेज दी गई तो वापसी में यह ट्रेन ब्लॉक के कारण नहीं लौटेगी। फिर 13 दिसंबर की रात को यह ट्रेन फर्रुखाबाद नहीं जा पाएगी। इसलिए 12 को ही रद्द कर दी गई है। 13 दिसंबर की रात से इस ट्रेन का नियमित संचालन होगा।
- ट्रेन निरस्तीकरण का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन रविवार की रात को कासगंज से रद्द रहेगी और सोमवार की सुबह फर्रुखाबाद से रद्द रहेगी- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेलमंडल।
विज्ञापन
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर