{"_id":"61ec55b0fb926854282d81bf","slug":"kasganj-farrukhabad-special-train-terminated-for-two-days-kasganj-news-agr522105082","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जाएगी नहीं, कल आएगी नहीं विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जाएगी नहीं, कल आएगी नहीं विशेष ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-फर्रुखाबाद ट्रैक पर दरियावगंज पटियाली स्टेशन के बीच रेलखंड पर सब वे निर्माण के लिए एक जोड़ी ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। फर्रुखाबाद जाने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन रविवार और सोमवार को प्रभावित रहेंगी। जबकि एक ट्रेन के समय में बदलाव रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के रेलखंड कानपुर-अनवरगंज-कासगंज के बीच निर्माण कार्य चल रहे हैं। अब सोमवार को पटियाली दरियावगंज के बीच सीमित ऊंचाई वाले समपार का निर्माण होना है। इसको लेकर रेलवे ने ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है, जिसके चलते ट्रेन संख्या 05389 जो रात 9:15 बजे कासगंज से फर्रुखाबाद को जाती है। वह रविवार की रात रद रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05390 जो प्रतिदिन फर्रुखाबाद से सुबह 7:40 बजे चलकर कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचती है, वह सोमवार को रद रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05379 जो लखनऊ से प्रतिदिन कासगंज पहुंचती है वह 15 मिनट रुदायन स्टेशन पर नियंत्रित कर चलाई जाएगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पहले से ही यह सूचना जारी की है।
- एक जोड़ी ट्रेन रद्द की गई है, जबकि एक ट्रेन समय के समय में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन नियंत्रित कर चलाई जाएगी। ब्लॉक के कारण यह निर्णय लिया गया है- पंकज कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे।