फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Election Result 2022 Former SP minister lags behind in getting votes from his own village BJP won

कासगंज विधानसभा चुनाव परिणाम: अपने ही गांव से वोट पाने में पिछड़ गए सपा के पूर्व मंत्री, भाजपा ने मारी बाजी 

Sat, 12 Mar 2022 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 06:45 PM IST
सार

सपा ने सदर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। पूर्व मंत्री अपने गांव के तीन बूथों पर भाजपा से हार गए।  432 बूथों के मुकाबले 304 पर भाजपा और 119 बूथों पर सपा जीती। 

विज्ञापन
Kasganj Election Result 2022 Former SP minister lags behind in getting votes from his own village BJP won
पूर्व मंत्री मानपाल सिंह और नवनिर्वाचित भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अधिकतम सीटों पर अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन इस दबदबे में सपा पिछड़ गई। सबसे अहम बात तो यह रही कि सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री मानपाल सिंह अपने गांव के तीन बूथों पर भाजपा से हार गए, जबकि भाजपा प्रत्याशी अपने गांव के बूथ पर जीते। यदि भाजपा और सपा के सभी बूथों के प्रदर्शन को देखा जाए तो भाजपा 304 बूथों पर सपा के मुकाबले जीती। वहीं सपा भाजपा के मुकाबले 119 बूथों पर जीती।

विज्ञापन


सदर विधानसभा में 432 बूथों पर वोट डाले गए। सपा ने इस सीट पर पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। सपा प्रत्याशी मूल रूप से ढोलना क्षेत्र के महावर गांव के रहने वाले हैं। गांव में उनका एक कॉलेज भी बना हुआ है। मानपाल सिंह इंटर कॉलेज पर तीन बूथों पर वोट डाले गए, जिसमें सपा प्रत्याशी भाजपा से कक्ष संख्या 1 में 43 वोटों से, कक्ष संख्या 2 में 313 वोटों से तथा कक्ष संख्या 3 में 244 वोटों से चुनाव हार गए। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं वे पूरी विधानसभा में भाजपा को मात्र 119 बूथों पर ही पछाड़ सके, जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत नगला भंडारी के रहने वाले हैं। उनके गांव के वोट बहादुरपुर पश्चिम में पड़ते हैं। वे अपने घर में सपा पर भारी पडे़। उन्होंने प्राइमरी पाठशाला के कक्ष संख्या 1 में 509 वोटों से तथा कक्ष संख्या 2 में 434 वोटों से सपा प्रत्याशी से जीत हासिल की। इतना ही नहीं उन्होंने विधानसभा में सपा प्रत्याशी से 304 बूथों पर बढ़त बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा व सपा जिला अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर जीते

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मूलरूप से टीकमपुरा के रहने वाले हैं। उनके गांव में भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा को 222 वोट एवं सपा को 79 वोट मिले। वहीं सपा जिला अध्यक्ष अल्लीपुर बरबारा के रहने वाले हैं। उनके गांव में सपा ने जीत हासिल की। जूनियर हाई स्कूल अल्लीपुर बरबारा के कक्ष संख्या 1 पर सपा को 573 एवं भाजपा को 4 वोट, कक्ष संख्या 2 पर सपा को 484  एवं भाजपा को 65 वोट मिले। 


भाजपा को इन बूथों पर मिले 1 से 10 वोट

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत ने भले ही विधानसभा का चुनाव जीत लिया हो, लेकिन उनको नगर पालिका पुराने भवन के कक्ष संख्या 3 में एक भी वोट नहीं मिला, जबकि कक्ष संख्या 4 में मात्र एक वोट ही मिला। चंद्र प्रभु जूनियर हाईस्कूल कक्ष संख्या 1 में 2 वोट तथा कक्षा संख्या में 10 वोट मिले। अल्लीपुर बरबारा कक्ष संख्या 4 वोट, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्ष संख्या 2 में 5 वोट एवं कक्ष संख्या 1 में 10 वोट मिले। वहीं मिर्जापुर में 6 वोट, मंडनपुर में 8 वोट, किरामई में 9 वोट, खलीलपुर में 9 वोट मिले, जबकि सपा के प्रत्याशी मानपाल सिंह को हर बूथ पर ही वोट मिले। वोटों की संख्या भी कम से कम दहाई के आंकड़े में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed