{"_id":"61783a85d00fde4087395cc6","slug":"kasganj-dm-dm-harshita-singh-new-voters-kasganj-news-agr5128224103","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनने के लिए किया जाए जागरूक : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनने के लिए किया जाए जागरूक : जिलाधिकारी
विज्ञापन
कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबधी बैठक में निर्देश देती जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक की। बैठक में जिला में जेंडर रेशियो कम होने पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में युवाओं एवं महिलाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जेंडर रेशियो 879 होना चाहिए, जिला में यह रेशियो 864 है। विधानसभा मतदाता सूचियों में नाम बढ़ाने या हटाने से संबंधित शिकायतें मिलें तो उन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
स्वीप कार्यक्रमों में छोटे बच्चो के बजाय 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को मतदाता बनने के लिये जागरूक किया जाए। मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन एप के द्वारा ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाताओं तथा महिलाओं एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नामों का सत्यापन कर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में बताया गया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता जनपद में 10456 चिह्नित किए गए हैं। आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 1 नवंबर, 2021 को होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले समस्त कर्मी, नेता व प्रतिनिधि कोरोना टीका की डबल डोज अवश्य ले लें। अब नए वोटर कार्डों में मतदेय स्थल का नाम व संख्या, वोटर की क्रम संख्या आदि अंकित नहीं होंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, बीएसए राजीव यादव आदि मौजूद रहे।