फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Dipti yadav 95.6 percent District top in 12th CBSE Result 2022

CBSE 12th Result 2022: किसान की बेटी ने किया कमाल, 10वीं में विद्यालय में थी अव्वल, 12वीं में जिला किया टॉप

Fri, 22 Jul 2022 04:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 04:21 PM IST
सार

कासगंज में किसान की बेटी दीप्ति ने जिला टॉप किया है। दीप्ति माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा हैं, उनका सपना आईएएस बनकर देश सेवा करने का है।
 

विज्ञापन
Kasganj Dipti yadav 95.6 percent District top in 12th CBSE Result 2022
कासगंज में CBSE 12th के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई का 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। कासगंज में दीप्ति यादव ने 12वीं की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। खास बात ये है कि दीप्ति ने 10वीं की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, वहीं 12वीं की परीक्षा में जब जिला टॉप करने की सूचना मिली, तो दीप्ति और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके घर बधाई देने वालों को भीड़ लग गई। बेटी की इस सफलता पर पिता भी बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन

 

95.6 प्रतिशत अंक से पास की परीक्षा

माउंट लिट्रा जी की छात्रा दीप्ति ने अपनी परीक्षा 95.6 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है। उसके पिता रवीश यादव एक किसान हैं। वो एटा के बहादुर नगर के रहने वाले हैं। दीप्ति यादव की मां संगीता देवी ग्रहणी हैं। छात्रा अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन अपने गांव से ऑटो से पढ़ने के लिए विद्यालय जाती थी। 

विज्ञापन

आईएएस बनने का है सपना 

दीप्ति यादव ने बताया कि बचपन से ही आईएएस बनने का सपना देखा है। इस सपने को साकार करने के लिए वह कड़ी मेहनत करके पढ़ाई कर रही है। उसने कभी कोचिंग नहीं ली। वह बताती है कि सफलता हासिल करने के लिए अभ्यास आवश्यक है। स्कूल में शिक्षकों के द्वारा जो पढ़ाया जाता है उसे वह ध्यान से पढ़ती है। इसके बाद वह घर पर भी इसका अभ्यास करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में छाईं खुशियां

दीप्ती यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया था, वहीं 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप किया है। इस सफलता से परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। परिजनों ने मिष्ठान बांट कर अपनी खुशी साझा की। 

सीबीएसई इंटर के टॉप फाइव 

परीक्षार्थी का नाम- प्राप्त प्रतिशत अंक- विद्यालय का नाम
1- दीप्ति यादव- 95.6%- माउंट लिट्राजी स्कूल, कासगंज
2- प्रगति वार्ष्णेय- 95.2%- एसजेएस पब्लिक स्कूल, कासगंज
3- पार्थ बंसल- 95%- एसजेएस पब्लिक स्कूल, कासगंज
3- इशिका अग्रवाल- 95%-सेमफोर्ड फ्यूचस्टिक स्कूल, कासगंज
4-गौरांग गुप्ता- 94.8% -माउंट लिट्राजी स्कूल, कासगंज
5-आयुष मिश्रा- 94.6% -सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल, कासगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed