फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj crime news ganster's bikies seized

Agra News: गैंगस्टर के तीन आरोपियों की 4 बाइकें जब्त की गईं

Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
kasganj crime news ganster's bikies seized
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने गैंगस्टर के 3 अपराधियों की 4 बाइकें बरामद की हैं। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत यह संपत्ति बरामद करने की कार्रवाई की गई। अपराधियों के द्वारा लूट, गोवध जैसे अपराध के आरोप हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठा रही है। 4 शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है। जिसमें 1 लाख 56 हजार रुपये की कीमत की 4 बाइकें बरामद की हैं। यह संपत्ति जाहिद एवं नौशाद निवासी सुजावलपुर, कमर उर्फ कमल निवासी गनेशपुर की बरामद की हैं। इन आरोपियों पर गंजडुंडवारा में वर्ष 2020 में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले में सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है। यह संपत्ति अपराध के द्वारा अर्जित की गई। आरोपियों का आपाराधिक इतिहास है। ये अपराधी लूट, गोवध की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed