फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj city got 30th rank at state level in Swachh Survekshan

स्वच्छ सर्वेक्षण में कासगंज शहर को प्रदेश स्तर पर मिली तीसवी रैंक

Sun, 02 Oct 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अनुसार शनिवार को निकायों की रैंक घोषित की गई ।और तीर्थ नगरी सोरों जी की रैंक में बेहतर सुधार हुआ है।कासगंज शहर को एक लाख से दस लाख तक की आबादी वाले निकायों की स्थिति में नेशनल स्तर पर 192 रैंक मिली है।

विज्ञापन
Kasganj city got 30th rank at state level in Swachh Survekshan

विस्तार

कासगंज । स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अनुसार शनिवार को निकायों की रैंक घोषित की गई । इसमें कासगंज शहर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। और तीर्थ नगरी सोरों जी की रैंक में बेहतर सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सोरोंजी प्रदेश में 15 वें स्थान पर है। कासगंज शहर को एक लाख से दस लाख तक की आबादी वाले निकायों की स्थिति में नेशनल स्तर पर 192 रैंक मिली है। जबकि प्रदेश स्तर पर 30 वीं रैंक प्राप्त हुआ है। 25000 से 50000 तक की आबादी वाले निकायों में सोरोंजी को नॉर्थ जोन में 34 वी रैंक मिली है तो प्रांतीय स्तर पर 15 वी रैंक मिली है। नगर पंचायत भरगैन को 44 वीं रैंक, नगर पंचायत सहावर को 62 वी रैंक, नगर पंचायत बिलराम को 132 वी रैंक, नगर पंचायत सिढ़पुरा को 66 वी रैंक, नगर पंचायत पटियाली को 75 वी रैंक ,नगर पंचायत मोहनपुर को 76वी रैंक एवं नगर पंचायत अंमापुर को 191 वी रैंक मिली है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के निकायों की स्थिति में पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण के मुकाबले बेहतर परिणाम सामने आए हैं ।जिले में निकाय के स्तर पर और प्रभावी स्वच्छता की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। जिससे परिणाम में और सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed