{"_id":"5c4b229dbdec22738b6add17","slug":"kasganj-appeal-for-peace-on-republic-day-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर कासगंज की अपील, 'मुझे प्रेम, भाईचारा, शांति और प्रगति चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर कासगंज की अपील, 'मुझे प्रेम, भाईचारा, शांति और प्रगति चाहिए'
Fri, 25 Jan 2019 08:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
कासगंज का घंटाघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं कासंगज हूं...प्रेम, भाईचारा, सद्भाव, शांति मेरी पहचान है। मुझे अब और कोई जख्म नहीं चाहिए। मैं पिछले जख्मों से ही आहत हूं। जिससे मेरी पहचान को बट्टा लगा था। मेरे जख्म कभी भी फिर से हरे न हो इसकी गुजारिश है।
मैं गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल हूं। रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास ने यहां सोरों में जन्म लिया। हिंदी खड़ीबोली के कवि अमीर खुसरो ने पटियाली की धरा पर जन्म लिया। मैंने आजादी के लिए जंग करते उन सेनानियों को देखा है।
1857 की क्रांति का वो इतिहास भी गवाह है जब स्वतंत्रता के दीवानों ने कई गोरों के शीश धड़ से अलग कर दिए थे। तमाम कुर्बानियों और प्रेम, सद्भाव के भरोसे पर मेरी नींव मजबूती से टिकी है। मैं हिलूंगा नहीं, मैं नभूगां नहीं, मैं ऊंचा रहूंगा। बस मुझे फिर से वही भरोसा, प्रेम, सद्भाव और शांति दे दो।

लोगों से सद्भाव की अपील
हाथों में तिरंगा लिए छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर समूचे कासगंज की यह अपील है। डॉक्टर अखिलेश गौड़ का कहना है कि कासगंज का इतिहास गंगा जमुनी संस्कृति का इतिहास रहा है। लोगों को इस संस्कृति को बनाए रखने के लिए सजग रहना चाहिए।
गुंजडुंडवारा के समाजसेवी दादा रविंद्र कहती है कि मानवता का दृष्टिकोण हर किसी को अपनाना चाहिए। प्रेम और भाईचारा किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे अहम कड़ी होते हैं।
नदरई के समाजसेवी अब्दुल अजीज का कहना है कि पिछले दिनों जैसे अशांति के हालात शहर में कभी नहीं रहे। ऐसे हालात कभी नहीं होने चाहिए। लोग मिलजुल कर आगे बढ़ते हुए सद्भाव की मिसाल कायम करें।

जिलेभर में कड़ी चौकसी
सुरक्षा बलों के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
जिलेभर में गणतंत्र दिवस पर कड़ी चौकसी के इंतजाम किए गए हैं। संगीनों के साये में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। कासगंज, सहावर और गंजडुंडवारा को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखते हुए विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
'जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी जोन और सेक्टर में पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी एवं पुलिस बल को तैनात किया गया। लोग शांति और सौहार्द के साथ पर्व को मनाएं। जो भी गड़बड़ी की कोशिश करेगा उनसे सख्ती के साथ निपटा जाएगा।'
आरपी सिंह, जिलाधिकारी।
'जिलेभर में सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। रूफ टॉप फोर्स भी लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों को भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यदि कोई गड़बड़ी करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। लोग शांति के साथ पर्व मनाएं'।
अशोक कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक