फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karwa Chauth 2024 know shubh muhurat pujan Vidhi Know time of moon rise

Karwa Chauth Moon Time: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, पूजन का शुभ मुहूर्त, नोट करें चंद्रोदय का समय

Sun, 20 Oct 2024 07:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 07:35 AM IST
सार

Karwa Chauth 2024 Moon Time: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 20 अक्तूबर यानि आज रखा जाएगा। मान्यताओं के अनुसार ये व्रत  अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है।

 

विज्ञापन
karwa Chauth 2024 know shubh muhurat pujan Vidhi Know time of moon rise
Karwa Chauth 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

Karwa Chauth 2024 Moon Time: सुहागिन महिलाओं को पर्व करवा चौथ आज है। यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा ने बताया कि चंद्रोदय का समय रात करीब 8:18 बजे है। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5:50 से 7:28 तक है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करने से राशि में चंद्रमा बलवान होता है और उससे मानसिक ऊर्जा प्राप्त होती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास का विकास होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा की विधि
एक चौकी पर शुद्ध और कच्ची पीली मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाकर लाल कपड़े पर स्थापित करते हैं। ज्योतिषाचार्य अनीता पाराशर ने बताया कि करवा चौथ में चौथ माता और चंद्र देवता की भी पूजा साथ ही की जाती है।
विज्ञापन

माता पार्वती को लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी व सुहाग का सभी सामान अर्पित करते हैं। भगवान शिव एवं गणेश जी को भी चंदन अक्षत पुष्पमाला आदि अर्पित करें। पूड़ी, लड्डू, मेवा, हलवा आदि का भोग अर्पित करें। करवा चौथ की कहानी पढ़ें। आरती करें। घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें और चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।

राशि के अनुसार करें शृंगार
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि इस दिन राशि के अनुसार भी शृंगार किया जा सकता है।

- मेष और वृश्चिक राशि वाली महिलाएं विशेष रूप से लाल रंग के परिधान धारण कर सकती हैं।
- वृष एवं तुला राशि वाली महिलाएं गुलाबी एवं चमकीले रंगों के वस्त्र धारण कर सकती हैं।
- मिथुन एवं कन्या राशि वाली महिलाएं हरी चूड़ियां, हरी साड़ी एवं हरे रंग के आभूषण पहन सकती हैं।
 

- कर्क राशि वाली स्त्रियों को पीली साड़ी, मोती की माला एवं चांदी के आभूषण धारण करना शुभ रहेगा।
- सिंह राशि वाली महिलाएं नारंगी रंग की साड़ी और शृंगार कर पूजन सकती हैं।
- धनु एवं मीन राशि वालों के लिए पीले रंग के वस्त्र एवं आभूषण धारण करना शुभ रहेगा।
- मकर एवं कुंभ राशि वाली महिलाओं को आंखों में काजल लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed