{"_id":"5f9cf02f8ebc3e9b78183302","slug":"karwa-chauth-2020-in-agra-news-agra-expected-to-have-turnover-of-20-crore-rupees-business","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2020: आगरा में सोने-चांदी के उपहारों का सजा बाजार, 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karwa Chauth 2020: आगरा में सोने-चांदी के उपहारों का सजा बाजार, 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
Sat, 31 Oct 2020 11:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में करवाचौथ के लिए सोने-चांदी के उपहारों का बाजार सज गया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि 20 करोड़ रुपए का कारोबार होगा। यह पायल और बिछुए की बिक्री से अलग होगा। इस बार चांदी की चलनी की मांग भी अधिक है।
विज्ञापन
करवाचौथ के लिए खास उपहार आए हैं। इनमें हीरे की अंगूठी, सोने के खास डिजाइन के हार और मंगलसूत्र शामिल हैं। पति उपहार में देने के लिए मंगलसूत्र और हार खरीद रहे हैं। पत्नी रिटर्न गिफ्ट में अंगूठी देना पसंद कर रही हैं। कंपनियों ने गहनों के नए संग्रह भी उतार दिए हैं। फाइनेंस की सुविधा होने के कारण लोग किस्तों पर भी गहने खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी तेज
सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन (नमक मंडी) के अध्यक्ष राजू मेहरा ने कहा कि करवाचौथ तक 20 करोड़ के गहने बिकने का अनुमान है। यह बीते वर्ष से करीब पांच करोड़ अधिक है। बाजार में खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
20 हजार तक के डिजाइनर करवे
श्री सराफा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि चांदी के पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के करवे काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस बार डिजाइनर करवे आए हैं।
उपहार सबसे अच्छा विकल्प
सिकंदरा निवासी राघव लवानियां ने कहा कि त्योहार को सालभर याद रखने के लिए उपहार सबसे अच्छा विकल्प है। मैं बीते दो वर्षों से पत्नी को उपहार के रूप में सोने या हीरे की वस्तु देता हूं।
आभूषण देने की योजना
गृहणी मीतल देवनानी ने कहा कि करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए हम एक-दूसरे को उपहार देते हैं। भले वो सस्ता हो या महंगा। इस बार आभूषण देने की योजना बनाई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।