{"_id":"690b909331e64b79c1002057","slug":"kartik-purnima-celebrated-with-devotion-women-worshipped-tulsi-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-148357-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रद्धाभाव से मनाई कार्तिक पूर्णिमा, महिलाओं ने किया तुलसी पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रद्धाभाव से मनाई कार्तिक पूर्णिमा, महिलाओं ने किया तुलसी पूजन
Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11 शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में तुलसी पुजन करतीं महिलाएं। संवाद
मैनपुरी। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घिरोर के मार्केंडेय स्थित सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। घरों और मंदिरों में पूजन किया गया। घरों में महिलाओं ने तुलसी पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। शाम में घरों में दीप जलाकर देव दिवाली मनाई गई।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने आंगन में रंगोली सजाकर तुलसी माता को विराजमान किया। तुलसी को पोशाक और चुनरी के साथ शृंगार का सामान अर्पित करने के बाद पकवान का भोग लगाया गया। महिलाओं ने दीप जलाकर तुलसी माता का पूजन किया और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्तिक पूर्णिमा पर शाम को घरों में देव दिवाली पर महिलाओं ने दीप जलाए। बच्चों ने आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई। मोहल्ला खरगजीत नगर में महिला एवं बाल उत्थान समिति ने सामूहिक रूप से तुलसी पूजन किया। इस दौरान सचिव सीमा शुक्ला, सोनी मिश्रा, तारा देवी, आरती चौहान, विशुना राठौर, आरजू चौहान आदि महिलाएं मौजूद रहीं।