{"_id":"622d6d0fba6f01262166c9e8","slug":"karhal-young-man-burnt-educational-certificates-after-the-bjp-victory-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा की जीत के बाद युवक ने जलाए शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बोला- अब नहीं है नौकरी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा की जीत के बाद युवक ने जलाए शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बोला- अब नहीं है नौकरी की उम्मीद
Sun, 13 Mar 2022 10:14 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:14 AM IST
सार
करहल निवासी युवक शीलरतन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद को जला दिया। उसका कहना है कि अब नौकरी की उम्मीद खत्म हो गई है।
विज्ञापन
शैक्षिक प्रमाणपत्र जलाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मैनपुरी के करहल में एक युवक ने अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को जला दिया। युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रहा है कि योगी बाबा की सरकार में रोजगार की उम्मीद नहीं है, इसलिए उसने अपने प्रमाणपत्र जला दिए हैं।
करहल निवासी शीलरतन ने शनिवार को अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद को जला दिया। शीलरतन वीडियो में कह रहा है कि योगी सरकार में नौकरियां नहीं निकली थीं। उसे उम्मीद थी कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल निवासी शीलरतन ने शनिवार को अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद को जला दिया। शीलरतन वीडियो में कह रहा है कि योगी सरकार में नौकरियां नहीं निकली थीं। उसे उम्मीद थी कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
'नौकरी की उम्मीद डूब चुकी है'
शीलरतन का कहना है कि अब नौकरी की उम्मीद डूब चुकी है। वीडियो में शीलरतन कह रहा है कि योगी बाबा की सरकार में पहले भी नौकरी नहीं निकली थीं। अब भी नहीं निकलेगी। तब तक वो उम्र का मानक पूरा कर जाएगा। इसलिए उसने अपने अंकपत्र जला दिए हैं।
विज्ञापन