{"_id":"649c1774181b819c5701db94","slug":"karhal-police-caught-the-robber-in-an-encounter-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-77-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करहल पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करहल पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा लुटेरा
Wed, 28 Jun 2023 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 1
करहल पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा लुटेरा
अहमदाबाद में हुई लूट के मामले में चल रहा था वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल।
थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह घिरोर रोड के पास मुठभेड़ में लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और सफारी कार मिली। पता चला कि वह अहमदाबाद (गुजरात) में हुई एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक करहल कुशल पाल सिंह को सूचना मिली कि घिरोर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सफारी कार में संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार में मौजूद लुटेरे ने फायर कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस कर्मियों ने संभलते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए कार सवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम जर्मन सिंह निवासी गांव मनौना थाना करहल बताया। उसने बताया कि वर्ष 2005 में उसने दन्नाहार क्षेत्र में एक हत्या की थी। जेल से निकलने के बाद उसने अहमदाबाद (गुजरात) में एक लूट की कोशिश की थी। लूट के उक्त मामले में अहमदाबाद कोरदा थाने से वह वांछित चल रहा था। एएसपी ने बताया कि जर्मन पर करीब छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।