फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karhal by-election: BSP shows strength in road show

करहल उप चुनाव: बसपा ने रोड शो में दिखाई ताकत

Sun, 17 Nov 2024 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Karhal by-election: BSP shows strength in road show
करहल विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में निकले रोडशो में शामिल वाहन।
करहल/घिरोर। करहल विधानसभा उपचुनाव से बसपा प्रत्याशी अवनीश शाक्य ने रविवार को 50 किलोमीटर क्षेत्र में रोड शो किया। वाहनों के काफिले के साथ प्रत्याशी ने खुली जीप में सवार होकर मतदाताओं से बसपा के लिए समर्थन मांगा। माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान बसपा की बड़ी चुनावी सभा नहीं हो पाने से भरपाई करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। उपचुनाव में बसपा से अवनीश शाक्य, सपा से तेजप्रताप यादव, भाजपा से अनुजेश सिंह सहित सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सपा प्रत्याशी के पक्ष में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। बसपा प्रत्याशी के पक्ष में बड़ी चुनावी सभा नहीं हुई है। बसपा नेता घर-घर संपर्क में ही जुटे रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को बसपा प्रत्याशी अवनीश शाक्य ने विधानसभा क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। करहल रोड स्थित कीरतपुर चौराहा से शुरू हुआ रोड शो औंछा में जाकर समाप्त हुआ। कीरतपुर चौराहे पर बसपा कार्यकर्ता वाहनों को लेकर एकत्रित हुए। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ बसपा का रोड शो शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो में बसपा प्रत्याशी अवनीश शाक्य, जिलाध्यक्ष मनीष सागर, जिला प्रभारी दीपक पेंटर, सुनील अंबेडकर, सुरेंद्र यादव, किरण केसरी एक खुली जीप में सवार हुए। वाहनों का काफिला कीरतपुर से करहल पहुंचा। करहल से दिहुली, बरनाहल, नवाटेढ़ा, कोसमा, घिरोर, मधन होता हुआ रोड शो औंछा पहुंचकर समाप्त हुआ।




बसपा ही करती सर्व समाज का भला

रोड शो शुरू होने से पहले नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने कहा कि बसपा ही सर्व समाज का भला करती है। बसपा सामाजिक समरसता की पक्षधर है। बसपा सरकार में अपराध करने से पहले अपराधी सोचते थे। बसपा सरकार में कानून का राज रहा है। भाजपा धर्म के आधार पर समाज को तोड़ रही है। सपा जातिवाद के साथ परिवार की राजनीति करती है। प्रत्याशी अवनीश शाक्य ने मतदाताओं के समर्थन मांगा। जोश से लवरेज बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed