{"_id":"621d108a01bba56f801fe38d","slug":"kanwariyas-ransacked-car-in-mainpuri-and-then-beat-up-young-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मैनपुरी में कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़, युवक को पीटा, भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मैनपुरी में कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़, युवक को पीटा, भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने फटकारी लाठियां
Mon, 28 Feb 2022 11:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:42 PM IST
सार
मैनपुरी जिले के किशनी कस्बे में बाइक में कार की टक्कर लगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने एकजुट होकर अवनीश यादव और उसकी बहन नीलम यादव के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ की। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। युवक ने कांवड़ियों पर सोने की जंजीर लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कार में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी कस्बे में सोमवार रात बाइक में कार की टक्कर लगने पर कांवड़ियों और स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गुस्साए कांवड़ियों ने युवक की कार में तोड़फोड़ की। युवक ने सोने की जंजीर लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी अवनीश यादव सोमवार शाम को अपनी मां को दवा दिलाने के लिए कार से किशनी आया था। रात करीब पौने दस बजे प्राइबेट बस स्टैंड के पास कार की टक्कर वहां से गुजर रहे कांवड़ यात्री की बाइक में लग गई।
इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने एकजुट होकर अवनीश यादव और उसकी बहन नीलम यादव के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ की। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। युवक ने कांवड़ियों पर सोने की जंजीर लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ही देर में अवनीश यादव पक्ष के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने चार कांवड़ियों को पीटकर घायल कर दिया। इस बीच अन्य कांवड़ियों के एकत्रित होने पर अवनीश यादव पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। युवक की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।

पुलिस ने फटकारी लाठियां
कांवड़ यात्रियों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर कांवड़ियों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारीं। भारी पुलिस बल को मौके पर देख कांवड़िया वहां से भाग गए।
बाइक में कार की टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। स्थानीय युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
-धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष किशनी।
बाइक में कार की टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। स्थानीय युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
-धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष किशनी।