फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwariyas ransacked car in Mainpuri And then beat up young man

यूपी: मैनपुरी में कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़, युवक को पीटा, भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने फटकारी लाठियां

Mon, 28 Feb 2022 11:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Feb 2022 11:42 PM IST
सार

मैनपुरी जिले के किशनी कस्बे में बाइक में कार की टक्कर लगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने एकजुट होकर अवनीश यादव और उसकी बहन नीलम यादव के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ की। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। युवक ने कांवड़ियों पर सोने की जंजीर लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanwariyas ransacked car in Mainpuri And then beat up young man
कार में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी कस्बे में सोमवार रात बाइक में कार की टक्कर लगने पर कांवड़ियों और स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गुस्साए कांवड़ियों ने युवक की कार में तोड़फोड़ की। युवक ने सोने की जंजीर लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी अवनीश यादव सोमवार शाम को अपनी मां को दवा दिलाने के लिए कार से किशनी आया था। रात करीब पौने दस बजे प्राइबेट बस स्टैंड के पास कार की टक्कर वहां से गुजर रहे कांवड़ यात्री की बाइक में लग गई। 
विज्ञापन


इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने एकजुट होकर अवनीश यादव और उसकी बहन नीलम यादव के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ की। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। युवक ने कांवड़ियों पर सोने की जंजीर लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ही देर में अवनीश यादव पक्ष के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने चार कांवड़ियों को पीटकर घायल कर दिया। इस बीच अन्य कांवड़ियों के एकत्रित होने पर अवनीश यादव पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। युवक की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। 

पुलिस ने फटकारी लाठियां

कांवड़ यात्रियों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर कांवड़ियों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारीं। भारी पुलिस बल को मौके पर देख कांवड़िया वहां से भाग गए। 

बाइक में कार की टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। स्थानीय युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 
-धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष किशनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed