फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kansiram colony

कांशीराम कालोनी: नहीं हटा कूड़ा, बढ़ रही बीमारियां

Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
kansiram colony
काशीराम आवास में लगे कूड़े के ढेर- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। शहर के पराग डेरी के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी में दूषित पानी से बीमारी फैलने के बाद लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। जिम्मेदारों ने अब तक कालोनी से कूड़ा और गंदगी हटाने की सुध नहीं ली है। कालोनी में कूड़े के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। पांचवें दिन शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का उपचार कर दवाएं बांटी।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में दूषित पानी पीने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कॉलोनी में अब तक 300 लोग बीमार पड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कालोनी में लोगों का उपचार कर रही है। गुरुवार को कालोनी पहुंचे ईओ नगर पालिका डा. दीप वार्ष्णेय और सीएमओ डा. अजय अग्रवाल से लोगों ने कालोनी के पीछे लगे कूड़े के ढेर को हटवाने की मांग की थी लेकिन शुक्रवार को भी कूड़ा नहीं उठ सका। कालोनी के लोगों ने कहा कि कूड़े का ढेर महीनों से लगा है। पालिका ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। कूड़े के ढेर और गंदगी से बीमारियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

कीचड़ भी नहीं उठती
कालोनी में प्रतिदिन नालियां साफ करने के लिए कर्मचारी पहुंचने लगे हैं। हालांकि नालियों से निकाली जाने वाली कीचड़ और गंदगी नहीं उठाई जाती है। नालियों के बाहर कीचड़ को इकट्ठा करके छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने देखे 62 मरीज
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कालोनी में 62 मरीज देखे। इस दौरान डा. अजीत यादव ने मरीजों का उपचार कर दवाएं वितरित कीं। डा. अजीत यादव ने बताया कि अब लोगों की सेहत में सुधार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed