फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kansiram, birth, aneversary, bsp, political

बसपाइयों ने मनाया बसपा संस्थापक की जयंती

Sun, 15 Mar 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
kansiram, birth, aneversary, bsp, political
मान्यवर काशीराम साहब के जन्म जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान बोलते हेमंत प्रताप सिंह के सा? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बसपा संस्थापक कांशीराम की 86वीं जयंती पर जिले के विभिन्न कार्यक्रम हुए। डॉ. आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। जन अधिकार पार्टी ने रविवार को अमृतीनगर आसफाबाद पर आयोजित कार्यक्रम में कांशीराम के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। उनके जीवनवृत पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

पार्टी के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरिंद्र सिंह वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कांशीराम के बताए रास्ते में चलने का संकल्प व्यक्त किया। सौरभ कुशवाह, अनूप सिंह, राजू कुशवाह व गोविंद कुशवाह आदि मौजूद रहे। भीम आर्मी छात्र संघ ने नगला मिर्जा बड़ा स्थित ज्ञानोद्वय बुद्ध विहार पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों ने कांशीराम के चित्र पर मार्ल्यापण किया।
विज्ञापन

चेतन प्रकाश ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिलाध्यक्ष फरहान कुरैशी, महानगर अध्यक्ष प्रताप सिंह, रोनी सिंह, निखिल कुमार व इशु भारती आदि मौजूद रहे। ब्लाक हाथवंत परिसर में हुए कार्यक्रम में बसपा संस्थापक काशीराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया। रमाकांत मौर्य, नरेंद्र कुमार, शशिकांत, मानपाल व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणादायक रहा कांशीराम का जीवन-यादवेंद्र
टूंडला। कांशीराम का जीवन कई मायनों में भारतीय समाज के लिए प्रेेरणादायक रहा है। यह बात बसपा संस्थापक कांशीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बसपा के पूर्व जिला जोन इंचार्ज यादवेंद्र सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांशीराम भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पिछड़ों, दलितों के उत्थान में लगा दिया। वे आजीवन अविवाहित रहे और अपना जीवन संघर्ष में ही समर्पित कर दिया। इस दौरान बसपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, आंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष रमेश व्यास, शुभम कुमार, सुमित कुमार और अमरजीत राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed