{"_id":"61d33c95527c1d47cf2696dc","slug":"kanpur-beat-idmatpur-in-semifinal-tundla-news-agr5200681117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ने एत्मादपुर को 31 रनों से हरा सेमीफाइन में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ने एत्मादपुर को 31 रनों से हरा सेमीफाइन में पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। रेलवे के कंपनी बाग खेल मैदान में चल रहे श्री हरीशंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी कानपुर और एत्मादपुर इलेवन के मध्य क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। कानपुर ने एत्मादपुर को 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
मैच का टॉस कानपुर के कप्तान जहीर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने 24 निर्धारित 25 ओवरों के मैच में 24 ओवर खेलकर सभी विकेट खोकर 176 रन बनाए। बल्लेबाज आदित्य ने 55 रन और अमन ने 37 रन का योगदान दिया। एत्मादपुर के गेंदबाज होंडो और पवन ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एत्मादपुर इलेविन के बल्लेबाज 24.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई। धनराज ने 30 व दीपक 25 और देवेश ने 22 रन का योगदान दिया।
कानपुर के गेंदबाज पीयूष और आदित्य अमन ने दो-दो विकेट लिए तथा विकास व जहीर ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह फ्रैंड्स एकेडमी कानपुर ने 31 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। संजीव दीक्षित ने मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन राजपूत को दिया। मैच की अंपायरिंग आखिल, जावेद व प्रेम सागर ने की। कमेंट्री अरविंद ने की। इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष अजयराज दीक्षित, संजीव दीक्षित, अजय वार्ष्णेय, अरविंद सिंह, जावेद अली, संजय मेवाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरा सेमी फाइनल मैच कानपुर-फिरोजाबाद के बीच
टूंडला। मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच फ्रैंड्स क्रिकेट एकेडमी कानपुर और किड्स कॉर्नर एकेडमी फ़िरोजाबाद के मध्य खेला जाएगा। यह जानकारी आयोजक डीके दीक्षित ने दी है।