फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kangreswale clashed in school discipline

अनुशासन की पाठशाला में ही भिड़ गए कांग्रेसवाले

Tue, 03 Feb 2015 01:45 AM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
अनुशासन का पाठ पढ़ाने आगरा आए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इससे व्यथित मधुसूदन मिस्त्री चंद मिनट में ही औपचारिकता पूरी कर दिल्ली रवाना हो गए। दूरदराज से आए कार्यकर्ता अपने नेता से मन की बात तक नहीं कर सके। इसे लेकर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

सोमवार को सिकंदरा-बोदाला रोड स्थित राधारानी होटल में पार्टी की वर्कशॉप थी। इसमें कार्यकर्ताओं के सुझाव, शिकायतें व पार्टी उत्थान के संबंध में रायशुमारी होनी थी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एक घंटा की देरी से कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ मंच तक कार्यकर्ताओं की भीड़ भी पहुंच गई। व्यवस्थाएं संभाल रहे सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य असलम शेख के समर्थकों ने मंच से दूर हटने को कहा। यह बात एक युवा कार्यकर्ता को बुरी लग गई। उसने असलम शेख को पकड़ लिया। काफी बहस हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में नेता नसीब पठान ने हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

माइक न देने पर भड़के कार्यकर्ता
कार्यक्रम शुरू हुआ तो रायशुमारी के लिए कार्यकर्ताओं को माइक नहीं दिया गया। इस पर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक के शहर अध्यक्ष आकिल अब्बास ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिलेगा, पार्टी मजबूत नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनर हटाने पर हंगामा
कार्यक्रम शुरू होने से पहले वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी का बैनर हटाने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। काफी देर तक कार्यकर्ताओं को ही खरी-खोटी सुनाई। मामला बढ़ता देख कुछ कार्यकर्ता उनका बैनर लेकर आ गए।   

अधिवेशन की तैयारी है
प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि आगामी अधिवेशन को लेकर पार्टी तैयारी कर रही है। कार्यकर्ता को अनुशासन में रहकर काम करना पड़ेगा। पार्टी उत्थान के लिए राय भी ली जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडन नेता नसीब पठान, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री शब्बीर अब्बास, जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, डॉ एके सिंह, डॉ मधुरिमा शर्मा, लक्ष्मीनारायण सिंह, जमील खान, राधेश्याम गुप्ता, शरीफ कुरैशी, रमाशंकर शर्मा आदिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed