{"_id":"6427d6f928edf9d83e0b8f53","slug":"kamada-ekadashi-2023-crowd-of-devotees-banke-bihari-temple-mathura-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कामदा एकादशी पर बांके बिहारी में भक्तों का सैलाब, खचाखच गलियां, पैर रखने तक नहीं जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कामदा एकादशी पर बांके बिहारी में भक्तों का सैलाब, खचाखच गलियां, पैर रखने तक नहीं जगह
Sat, 01 Apr 2023 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:32 PM IST
सार
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद भी प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा। हालात अब भी वैसे हैं, जो हादसे से पहले थे। मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है। चिंताजनक बात यह है कि भीड़ को नियंत्रण करने के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
बांके बिहारी में भक्तों का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कामदा एकादशी के अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ के कारण मंदिर की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। मंदिर के गेट पर लगे पुलिसकर्मी और अंदर सुरक्षाकर्मी भीड़ के बढ़े दबाव के सामने असहाय दिखे। भीड़ के कारण सुरक्षाकर्मी अपने स्थान पर खड़े रह गए। उन्होंने व्यवस्थाओं को संभालने का प्रयास नहीं किया।
शनिवार की सुबह और शाम मंदिर के दर्शन खुलने के साथ ऐसा लगा कि मंदिर में मानों जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार पर लोगों की भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। मंदिर के पहुंच वाले सभी रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के कारण जाम हो गए। पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली भीड़ को रोकने और उन्हें संभालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई, यह भी भीड़ का प्रमुख कारण रहा।