फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kaccha baniyan gang robbery in farmers house beaten family members

मथुराः कच्छा बनियानधारी गैंग ने डाला किसान के घर डाका, बेरहमी से पीटा परिवार

Fri, 26 Jul 2019 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
kaccha baniyan gang robbery in farmers house beaten family members
घायल महिला से बातचीत करते एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : अमर उजाला
कच्छा बनियानधारी गैंग के आठ बदमाशों ने बुधवार रात रोहिणी एंक्लेव में एक किसान के घर में घुसकर डाका डाला। मुख्य गेट से कूदकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने गृहस्वामी के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। 
विज्ञापन


बदमाशों ने दो बेटों और पुत्रवधू को बेरहमी के साथ पीटा और सवा लाख की नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। शोर मचने पर कालोनी वाले दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही आईजी पुलिस अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


थाना हाईवे की रोहिणी एंक्लेव में रहने वाले नत्थी सिंह पुत्र सोबरन सिंह पेशे से किसान हैं। उनके घर में बुधवार की रात दो बजे नकाबपोश कच्छा बनियानधारी गैंग के बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नत्थी के बड़े बेटे प्रेम सिंह, उसकी पत्नी नीतू और छोटे बेटे प्रेमपाल पर सोते हुए लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए जेवरात और नकदी लूट ली। ऊपर के कमरे में सो रही छोटे बेटे की पत्नी विनेश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए। 

उससे पहले बदमाश भाग खड़े हुए। हाईवे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश मथुरा पहुंच गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर भी पुलिस अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस अफसरों को बताया कि सभी ने कच्छा और बनियान पहन रखा था और सभी का रंग काला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed