फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jyeshtha Purnima 2019 devotees takes holy bath in ganga river

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़े हजारों श्रद्धालु, आस्था की डुबकी लगाकर मांगी मनौती

Mon, 17 Jun 2019 07:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2019 devotees takes holy bath in ganga river
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मनौती मांगी। सोरों हरिपदी गंगा, कछला गंगा घाट, लहरा गंगा घाट, कादरगंज घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन


घंटे घड़ियालों की ध्वनि के बीच सुबह से ही हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु गंगा स्नान करने लगे। सोमवार शाम तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दुग्धाभिषेक किया। 
विज्ञापन


कई श्रद्धालुओं ने गरीबों और साधु-संतों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी। इस दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से आए कई श्रद्धालुओं ने हवन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए। सभी गंगा घाटों पर भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बने जाम के हालात

गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से गंगा घाटों पर पहुंचे। गंगा स्नान कर श्रद्धालु वापस हो रहे थे। इसके चलते मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार जाम के हालात बने।
 
सोरों से एटा व आगरा जाने वाले वाहनों को अमांपुर रोड से रूट डायवर्ट कर दिया गया। इन वाहनों को अमरपुर घाट होते हुए एटा के लिए निकाला गया। जिससे सर्कुलर रोड पर वाहनों की संख्या कम रही और लोगों का जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed