फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jvahar pul

जवाहर पुल की दरार ने खोली अफसरशाही की आंख

Tue, 02 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
jvahar pul
जवाहर पुल में आई दरार ने अफसरशाही की आंखें खोल दी हैं। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने अंबेडकर सेतु और गुरुद्वारा गुरु का ताल (डबल फाटक) पुल की जांच के निर्देश दिए हैं। गुरुद्वारा गुरु का ताल पुल का निर्माण सेतु निगम ने किया था। महज दो वर्ष के अंदर ही पुल में गड्ढे होने लगे हैं। अमर उजाला ने इस पुल की स्थिति के संबंध में समाचार भी प्रकाशित किया था, इसके बावजूद सेतु निगम के अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग अभियंता ने सीधे मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता की है।
विज्ञापन

जवाहर पुल की मरम्मत में करीब एक माह का समय लगेगा। ऐसे में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। शहर में आने वाले बड़े वाहन अब अंबेडकर पुल से होकर आएंगे। इस वजह से अंबेडकर पुल पर दबाव बढ़ जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि 2010-11 में अंबेडकर पुल के ज्वाइंट्स में पहले ही दरार आ चुकी है। इन दरारों के कारण पुल को करीब एक सप्ताह बंद रखना पड़ा था। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मशर्रत नूर खान ने सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर आरएम गुप्ता से कहा कि पुल का निरीक्षण करा लें। ताकि पुल पर किसी प्रकार का खतरा पैदा न हो।
विज्ञापन

इसी तरह अमर उजाला के समाचार पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सीपीएम को गुरुद्वारा गुरु का ताल पुल (आरओबी) का भी निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने सीएपीएम आरएम गुप्ता को बताया कि भावना टावर की ओर से पुल के शुरुआती हिस्से में गड्ढे हो गए हैं और दिल्ली की ओर से आने वाले हिस्से में पुल के मुख्य हिस्से में ही गड्ढे हो गए हैं। लेंटर का हिस्सा टूटने से सरिया भी दिखाई देने लगी हैं। इस हिस्से की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो पुल को खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed