{"_id":"69b95735f0313ae3b60fb084","slug":"junior-engineer-breaks-down-in-tears-at-mainpuri-vikas-bhawan-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विकास भवन में फूट-फूटकर रोने लगा जेई, घबरा गए कर्मचारी, हाथ-पैर पकड़ ले गए अस्पताल; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विकास भवन में फूट-फूटकर रोने लगा जेई, घबरा गए कर्मचारी, हाथ-पैर पकड़ ले गए अस्पताल; जानें पूरा मामला
Tue, 17 Mar 2026 06:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:59 PM IST
सार
जेई के रोने की आवाज सुन कर्मी सकते में आ गए। जब पास जाकर रोने की वजह पूछी तो जेई साहब बिफर गए। वह बिना कुछ कहे बाहर की ओर भाग निकले। सहकर्मी पीछे दौड़े, विकास भवन के मुख्य द्वारा पर जेई को रोक दिया, जेई जमीन पर लेट गए और बिलख बिलख कर रोने लगे। वह किसी की बात का कोई जवाब नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
जेई को ले जाते साथी कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यालय में तैनात अवर अभियंता अचानक से रोने लगे। कर्मियों ने जब वजह पूछी तो कार्यालय से बाहर निकल गए। जैसे तैसे उन्हें संभाला और हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जेई अधिकारी व कुछ अन्य कर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद कार्यालय में चुप्पी छा गई है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के विकास भवन स्थित कार्यालय में मंगलवार सुबह सब कुछ सामान्य चल रहा था, अचानक अवर अभियंता प्रावधिक अजय कुमार के रोने की आवाज सुन कर्मी सकते में आ गए। जब पास जाकर रोने की वजह पूछी तो जेई साहब बिफर गए। वह बिना कुछ कहे बाहर की ओर भाग निकले। सहकर्मी पीछे दौड़े, विकास भवन के मुख्य द्वारा पर जेई को रोक दिया, जेई जमीन पर लेट गए और बिलख-बिलख कर रोने लगे। वह किसी की बात का कोई जवाब नहीं दे रहे थे।

बस रोए जा रहे थे, कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जेई की हालत देख सभी घबरा गए। चार कर्मियों ने उनके हाथ पैर पकड़े और गाड़ी में डाल कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच की तो कुछ खास नहीं मिला, चिकित्सक ने पैनिक अटैक के लक्षण बताते हुए उपचार किया। उधर कर्मियों ने जेई के परिजन को फोन कर सूचना दी। जेई रोते हुए बार बार कार्यालय में होने वाले शोषण की बात कह रहे थे, पूछने पर बताया कि उन्हें अधिकारी व कुछ कर्मी लगातार परेशान करते आ रहे हैं। आरोप के बीच अन्य कर्मियों ने चुप्पी साध ली।
अजय कुमार पहले ड्राफ्ट मैन के पद पर थे, प्रमोशन के बाद अवर अभियंता प्रावधिक की जिम्मेदारी मिली है। पद पर रहते हुए काम की जिम्मेदारी भी है, बावजूद इसके उनसे कोई अतिरिक्त कार्य नहीं लिया जाता। प्रताड़ित किए जाने जैसा कुछ भी नहीं है। -नुजहत परवीन, अधिशासी अभियंता आरईएस