फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Junior classes started, student numbers remained low on the first day

पांच महीने बाद कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई हुई शुरू

Tue, 24 Aug 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Junior classes started, student numbers remained low on the first day
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर मंगलवार से कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया। लगभग पांच महीने बाद स्कू ल खुलने पर छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए पहुंचे। पहले दिन उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन

मार्च 2021 से कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण जिले के स्कूल और कॉलेजों में शिक्षण कार्य था। शासन के निर्देश पर 23 अगस्त से स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 23 को सार्वजनिक अवकाश के कारण 24 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य शुरू हुआ। मंगलवार को कोविड प्रोटाकॉल के तहत छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिया गया। मास्क और कक्ष में बच्चों को सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए। छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन खिलाया गया।
विज्ञापन

-----
संपर्क कर बढ़ाएं छात्र संख्या
बीएसए कमल सिंह ने प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें जिससे कि छात्र-छात्राओं का कोरोना के कारण प्रभावित हुआ शिक्षण कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खंड शिक्षाधिकारियों ने ली रिपोर्ट
परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षा संचालन की निगरानी पहले दिन से ही शुरू हो गई। खंड शिक्षाधिकारियों ने प्रधानाध्यापकों से उपस्थित छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट ली। छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति भी दर्ज कराई गई।
------
पांच महीने से स्कूल नहीं आई। जिसके कारण कुछ भी पढ़ाई नहीं हुई। जो आता था वो भी भूल गई। अब स्कूल में बुलाया गया तो पढ़ाई करुंगी।
दुर्गा शर्मा, अवधनगर
---
स्कूल आने की अनुमति नहीं मिली। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल नहीं था। अब स्कूल आने का मौका मिला है मन लगाकर पढ़ाई करुंगा
प्रांजल, देवी रोड
-----
घर पर पढ़ाई करना संभव नहीं था। अब स्कूल आने का मौका मिला है तो पढ़ाई होगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि अब कोरोना न आए जो स्कूल फिर बंद हो जाएं।
अभिषेक नॉर्मल स्कूल
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed