फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jummi Khan became police station in-charge for a day said be cautious during festivals

UP: एक दिन की थाना प्रभारी बनीं जुमी खान...बोलीं-त्योहारों पर सतर्कता बरतें

Sat, 12 Oct 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 09:35 AM IST
सार

 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आगरा में दो थानों की कमान एक दिन के लिए छात्राओं ने संभाली। एक दिन की थाना प्रभारी जुमी खान ने पुलिस को त्योहारों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन
Jummi Khan became police station in-charge for a day said be cautious during festivals
एक दिन की थाना प्रभारी बनीं जुमी खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली, नाई की मंडी और एमएम गेट में छात्राओं को थानों की कमान सौंपी गई। जनसुनवाई में समस्याएं सुनकर एफआईआर भी दर्ज कराईं।
विज्ञापन


जुमी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके त्योहारों पर सतर्कता बरतने के लिए कहा। जुमी ने बताया कि अनुभव शानदार रहा। वह बड़े होकर पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं। पुलिस का खौफ दिखाया जाता है मगर वास्तव में पुलिसकर्मी भी हम लोगों के बीच से ही होते हैं। उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


नाई की मंडी में थाना प्रभारी बनीं धाकरान की एमकॉम की छात्रा रेनू धाकड़। उन्होंने जन सुनवाई करके समस्याएं सुनीं। पुलिसकर्मियों से बीट पर काम करने को कहा। एमएम गेट थाने में प्रियांशी त्रिवेदी ने जन सुनवाई में दो पीड़ितों के मुकदमे दर्ज करवाए। एक की बाइक चोरी हुई थी, जबकि एक किशोरी गुम हो गई थी। एक अन्य पीड़ित की समस्या सुनकर तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा का भरोसा दिलाया
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं दुर्गा अष्टमी पर पुलिस ने सदर तहसील के सामने झुग्गी बस्ती में रहने वाली बालिकाओं का पूजन कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इन बच्चों ने बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस के मार्गदर्शन में पुलिस के साथ कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। मानव तस्करी निरोधक थाना प्रभारी हेमलता ने बालिकाओं को तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई और उनको भोजन कराया। ब्यूरो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed