फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   judicial officer mother cash and jewelry bag stolen from wedding ceremony sitara hotel agra

आगरा: होटल में न्यायिक अधिकारी की शादी में मां का बैग चोरी, रखे थे 10 लाख के गहने और शगुन के लिफाफे

Sun, 24 Apr 2022 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 03:38 PM IST
सार

आगरा में थाना सदर क्षेत्र के एक होटल में शनिवार रात को गाजियाबाद के न्यायिक अधिकारी की शादी थी। न्यायिक अधिकारी की मां का गहनों और सगुन के रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
judicial officer mother cash and jewelry bag stolen from wedding ceremony sitara hotel agra
सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाते दिखा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के होटल क्लार्क्स शिराज में शनिवार रात को गाजियाबाद निवासी न्यायिक अधिकारी की शादी के दौरान उनकी मां का बैग चोरी कर लिया गया। बैग में दस लाख रुपये से अधिक के जेवरात और रुपयों से भरे लिफाफे रखे हुए थे। उन्होंने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बैग लेकर जाता नजर आया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी प्रोफेसर डॉ. प्रभा रानी के बेटे हार्दिक न्यायिक अधिकारी हैं। डॉ. प्रभा की मित्र डॉ. बीना शर्मा ने बताया कि शनिवार को रात तकरीबन 11:30 बजे होटल क्लार्क्स शिराज के शहनाज हॉल में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। 
विज्ञापन


डॉ. प्रभा रानी के हाथों में गहनों और शगुन के रुपयों का बैग था। वह स्टेज के पास बैठी थीं। उन्होंने बैग को रख दिया। रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचाने लगीं। वापस आईं तो बैग चोरी हो चुका था। बैग में दस से 12 लाख के जेवरात और लिफाफे में रुपये रखे हुए थे। लिफाफे कितने थे, इसका आकलन किया जा रहा है। यह सभी गिफ्ट में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल स्टाफ ने रिकॉर्डिंग दिखाने में की आनाकानी 

आरोप है कि होटल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग दिखाने को कहा, लेकिन उन्होंने रिकॉर्डिंग दिखाने में आनाकानी की। इस पर शादी की रिकॉर्डिंग वाले कैमरे को देखा गया। उसमें एक युवक बैग लेकर जाता नजर आया। सूचना पर आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए।  

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर आए संदिग्ध की तलाश की जा रही है। टीम को लगाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज दिखाने में टालमटोल नहीं की

क्लार्क शिराज के डीजीएम अमूल्य कक्कड़ ने बताया कि स्टेज के पास से बैग चोरी हुआ है। एक युवक काफी देर तक बैग को देखता रहा। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सब आ गया है। घटना होने पर हमारी ओर से पूरा सहयोग किया गया। टालमटोल का आरोप गलत है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तड़के पांच बजे तक दिखाए गए।

जयमाला के समय चोरी हो गया दुल्हन की मां का बैग

फतेहाबाद मार्ग स्थित एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में दवा कारोबारी की बेटी की शादी के दौरान बैग चोरी कर लिया गया। बैग कारोबारी की पत्नी के पास था। वह पास में बैग रखने के बाद जयमाला देख रही थीं। 

अशोक अग्रवाल जीवनी मंडी स्थित कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले हैं। अशोक खंदौली वाले के नाम से उनकी फव्वारा बाजार में दवा की दुकान है। 21 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी थी। बरात मंगलम एस्टेट से आई थी। एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में जयमाला के समय अशोक की पत्नी सीमा रानी का बैग चोरी हो गया। 

आरोप है कि होटल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन कैमरे बंद थे। वहीं पिछला दरवाजा भी खुला हुआ था। पुलिस भी पूछताछ के बाद चली गई। इसके बाद कुछ नहीं किया। तहरीर देने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

अशोक अग्रवाल का कहना है कि बैग में दस लाख रुपये के जेवरात और शगुन के लिफाफे रखे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के दौरान कुछ देर के लिए बिजली भी गुल हुई थी। जेनरेटर भी बंद हो गया था। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed