{"_id":"591764924f1c1b1d68853634","slug":"jp-jp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने को लिए 10 लाख, मांगने पर धमका रहा जिला पंचायत अध्यक्ष का पति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने को लिए 10 लाख, मांगने पर धमका रहा जिला पंचायत अध्यक्ष का पति
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 14 May 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
threat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता ने जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव और उनके पति राजपाल यादव पर 10 लाख रुपये का तगादा करने पर मारपीट, बलवा और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा थाना ताजगंज में दर्ज कराया है। आरोप है कि चुनाव के वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष ने दस लाख रुपये उधार लिए थे। अब तगादा करने पर वह धमका रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महुआखेड़ा, ताजगंज निवासी सपा नेता वीरेंद्र यादव ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि राजपाल यादव ने जिला पंचायत के चुनाव के वक्त उनसे और उनके भाई श्रीकृष्ण यादव से दस लाख रुपये उधार लिए थे। अब वह पैसा वापस नहीं करना चाहते हैं। तगादा करने पर उन्होंने कई बार धमकियां दी हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर अपने साथ सपा नेता हरेंद्र सिंह के फोटो शेयर किए थे। ये बात भी राजपाल को बुरी लगी।
उन्होंने अपने समर्थकों के माध्यम से धमकाया कि हरेंद्र सिंह से मेलजोल बढ़ाया तो खैर नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि आठ मई को वह अपने भाई श्रीकृष्ण के साथ कार से शादी समारोह में दयालबाग जा रहे थे। ताजगंज में कैला देवी कोल्ड स्टोरेज के सामने राजपाल यादव ने अपनी कार को आगे लगाकर गाड़ी रोक ली। उनकी गाड़ी में तीन चार अन्य हथियारबंद लोग भी थे।
विज्ञापन
उन्होंने धमकी दी कि अपना पैसा भूल जाओ। तगादा किया तो जान से हाथ धो बैठोगे। राजपाल ने अपने साथियों के साथ मारपीट और गाली गलौज की। इसके बाद धमकी देकर चले गए। इस मामले में थाना ताजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव, पति राजपाल यादव और तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, अमानत में खयानत और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।