{"_id":"64fd4759a74064fdbd034c93","slug":"journey-from-kuberpur-to-isbt-took-80-minutes-people-stuck-in-traffic-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कुबेरपुर से आईएसबीटी तक के सफर में लगे 80 मिनट, जाम में फंसे लोगों का हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कुबेरपुर से आईएसबीटी तक के सफर में लगे 80 मिनट, जाम में फंसे लोगों का हुआ बुरा हाल
Sun, 10 Sep 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:04 AM IST
सार
नेशनल हाईवे-19 पर जाम में फंसने से लोग परेशान रहे। किसी की ट्रेन छूट गई तो कोई समय से डॉक्टर के पास नहीं पहुंच सका। कुछ मिनटों की दूरी तय करने में घंटे लग गए।
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे-19 पर जाम से लोग परेशान रहे। फिरोजाबाद में सुभाष तिराहे से शनिवार दोपहर को चली मैनपुरी डिपो की बस ने फिरोजाबाद का सेंट जोंस चौराहा पार करते ही रफ्तार पकड़ ली। लेकिन कुबेरपुर से आईएसबीटी तक बस पहुंचने में 1:20 घंटे लग गए, जबकि यह दूरी मात्र 30 मिनट की है।
एत्मादपुर पार करते ही कुबेरपुर से बस की धीमी हुई रफ्तार ने लोगों को परेशान कर दिया। कुबेरपुर पहुंचते ही बस के पहिये थम गए। नोएडा कट तक लंबा जाम लगा था। बस में बैठे लोगों के जेहन में तमाम सवाल उठ रहे थे। कुछ लोग बतियाने लगे आगे कोई हादसा हुआ है... एक परिवार को डॉक्टर के पास जाने की जल्दी थी। महिला को मथुरा से ट्रेन पकड़नी थी। परेशान महिला बार-बार फोन पर परिजन को स्थिति बता रही थी।
करीब 20 मिनट बाद बस नोएडा कट से पहले डायवर्जन पर पहुंची। आगरा कैंट से ट्रेन पकड़ने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचने की बेचैनी कई यात्रियों में थी। रामबाग से पहले हाईवे पर लंबा जाम नजर आया। यात्रियों ने बस चालक से बस सर्विस रोड पर लेने का दबाव बनाया तो कुछ यात्री हाईवे सर्विस रोड पर न जाने की सलाह देने लगे। मंडी समिति से वाटरवर्क्स तक बस को पहुंचने में 30 मिनट लगे भगवान टॉकीज तक पहुंचने में भी 30 मिनट लग गए। यहां से आईएसबीटी तक पहुंचने में 30 मिनट लग गए।