{"_id":"66f8df102a34d3503205796d","slug":"journey-from-agra-to-hyderabad-is-just-two-hours-flight-was-full-on-first-day-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा से हैदराबाद महज दो घंटे का सफर, पहले दिन ही फ्लाइट रही फुल; इतने लोगों ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा से हैदराबाद महज दो घंटे का सफर, पहले दिन ही फ्लाइट रही फुल; इतने लोगों ने भरी उड़ान
Sun, 29 Sep 2024 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:31 AM IST
सार
आगरा से हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो चुकी है। ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन जाएगी। पहले दिन फ्लाइट फुल रही। 163 यात्री पहले दिन हैदराबाद से आए आगरा, 95 यहां से गए।
विज्ञापन
इंडिगो विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा से बंगलूरू, मुंबई के बाद अब हैदराबाद की फ्लाइट शनिवार को शुरू हो गई। पहले ही दिन यह फ्लाइट फुल रही। हैदराबाद से 163 यात्रियों ने आगरा तक सफर किया, जबकि आगरा से 95 यात्री हैदराबाद के लिए गए। हैदराबाद से आई इंडिगो एयरलाइंस की पहली फ्लाइट को खेरिया एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।
विज्ञापन
आगरा से हैदराबाद की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को यह उड़ान आएगी। हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट से यह उड़ान दोपहर 1:55 बजे चली, जो 4:05 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची। आगरा से शाम 4:40 बजे चलकर फ्लाइट शाम 6:40 बजे हैदराबाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरिया एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विमान सेवा को पहले दिन वाटर कैनन सैल्यूट भी दिया गया। इंडिगो एयरलाइंस इस रूट पर एयरबस-320 का उपयोग कर रही है, जो 180 सीटर है। पहले दिन 163 यात्रियों ने आगरा तक की उड़ान भरी। पहले सप्ताह के लिए इंडिगो को आगरा-हैदराबाद के बीच बुकिंग का अच्छा रिस्पांस मिला है।
चांदी का कार्गो हैदराबाद भेजा
इंडिगो एयरलाइंस के खेरिया एयरपोर्ट पर मैनेजर देवराज पांडेय ने बताया कि पहले ही दिन हैदराबाद के लिए 50 किलो चांदी का कार्गो भेजा गया। दक्षिण भारत के शहरों हैदराबाद और बंगलूरू के लिए कार्गो सेवा भी खेरिया एयरपोर्ट से उपलब्ध है। आगरा से हैदराबाद के लिए बड़ी संख्या में चांदी की पायलें भेजी जाती हैं। ऐसे में इस रूट पर कंपनी को कार्गो बुकिंग भी बढ़ने की उम्मीद है।
इंडिगो एयरलाइंस के खेरिया एयरपोर्ट पर मैनेजर देवराज पांडेय ने बताया कि पहले ही दिन हैदराबाद के लिए 50 किलो चांदी का कार्गो भेजा गया। दक्षिण भारत के शहरों हैदराबाद और बंगलूरू के लिए कार्गो सेवा भी खेरिया एयरपोर्ट से उपलब्ध है। आगरा से हैदराबाद के लिए बड़ी संख्या में चांदी की पायलें भेजी जाती हैं। ऐसे में इस रूट पर कंपनी को कार्गो बुकिंग भी बढ़ने की उम्मीद है।