{"_id":"5aacc4c04f1c1bb3758b5e98","slug":"journalist-naveen-gupta-murder-accused-surrender-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, राष्ट्रपति ने लिया था संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, राष्ट्रपति ने लिया था संज्ञान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 17 Mar 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार नवीन गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड के आरोपी 75 हजार के ईनामी बदमाश ने मैनपुरी में सरेंडर कर दिया है। वह हत्या के बाद से फरार चल रहा था।
पत्रकार हत्याकांड का कानपुर पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया था और दो आरोपी के स्केच भी जारी किए थे, लेकिन आरोपी को पकड़ नहीं सकी थी।
इस हत्याकांड के बाद कई पत्रकार संगठन पुलिस की नाकामी के बाद आंदोलनरत थे। इस वजह से इस मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी संज्ञान में लिया था।
बता दें कि गत 30 नवंबर को कानपुर जिले के बिल्हौर में एक अखबार के पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। उन्हें पीछे से गोली मार दी गई थी

वह देर शाम अपनी दुकान पर बैठे थे तभी उन पर हमला हुआ था। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही थी।
जिसके बाद पुलिस ने स्केच भी जारी किया था। पत्रकार की हत्या को लेकर कई जगह कैंडल मार्च निकाला गया। पत्रकार संगठनों ने आंदोलन भी किया।
वहीं इस बीच हत्याकांड का आरोपी मोस्टवांटेड 75 हजार का ईनामी राजू बहेलिया ने सरेंडर कर दिया है। मैनपुरी के भौगांव कोतवाली में आरोपी ने सरेंडर किया।