फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   journalism student suicide case mathura news

मथुरा में लड़का पक्ष को दिए थे 25 लाख, फिर भी शादी से इंकार, युवती ने सुसाइड नोट में किया जिक्र

Sun, 05 May 2019 01:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
journalism student suicide case mathura news
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रयागराज में जहर खाकर जीवन लीला समाप्त करने वाली युवती की फेसबुक से शादी तक पहुंची प्रेमकथा के अंत का एक पहलू मथुरा से भी जुड़ा हुआ है। इस शादी के लिए युवती के मंगेतर इंस्पेक्टर के परिजनों ने मथुरा का एक होटल बुक कराया था। 
विज्ञापन


युवती ने आत्महत्या करने से पहले जो सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है, उसके मुताबिक उसकी और पुलिस इंस्पेक्टर की शादी 15 मई को मथुरा में होनी थी। इसके लिए शहर के प्रतिष्ठित होटल चुना गया था। पिछले माह में बुकिंग कराई गई थी। लेकिन छह दिन पहले इसे निरस्त करने की सूचना भी होटल मैनेजर को दी गई। 
विज्ञापन


शादी से पहले ही आत्महत्या करने वाली छात्रा का मामला और उसका सुसाइड नोट प्रदेश भर की सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि युवती के मंगेतर इंस्पेक्टर का भाई भी पुलिस में है। उसकी तैनाती मथुरा में है। सुसाइड नोट में इंस्पेक्टर के भाई पर भी आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में दिया था 25 लाख कैश

माना जा रहा है कि इसी के कारण शादी के लिए मथुरा को चुना गया था। लड़की के परिवार वाले भी मथुरा आ चुके थे, लेकिन उससे पहले युवती ने आत्महत्या कर ली। दो पन्नों के सुसाइड नोट में युवती ने अपने मंगेतर और उसके परिवार पर कई आरोप लगाए हैं। 

बता दें कि वर्ष 2016 में फेसबुक पर छात्रा की दोस्ती पुलिस इंस्पेक्टर से हुई थी। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। सुसाइड नोट के मुताबिक ने युवती के मंगेतर और उसके परिवार ने दहेज में 35 लाख कैश और स्विफ्ट कार मांगी थी। 

युवती की जिद के आगे परिजनों ने यह मांग मान ली थी। उन्होंने मथुरा आकर लड़का पक्ष को 25 लाख कैश दिए थे। बावजूद इसके उन लोगों ने एन वक्त पर शादी करने से इंकार कर दिया। इसी से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed