फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jones Mill Land Scam Case: Businessman Havan For Agra Administration

जोंस मिल: व्यापारियों व निवासियों ने प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन-यज्ञ

Sat, 02 Jan 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Jan 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jones Mill Land Scam Case: Businessman Havan For Agra Administration
हवन-यज्ञ करते जोंस मिल संघर्ष समिति के लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की कार्रवाई के विरुद्ध शुक्रवार को जोंस मिल संघर्ष समिति के बैनर तले जाटनी बाग-जीवनी मंडी में क्षेत्रीय व्यापारियों और निवासियों द्वारा प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया गया।
विज्ञापन



इससे पूर्व उन्होंने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को उनके जीवनी मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकारी अभिलेख खसरा-खतौनी में विक्रेता का नाम दर्ज है। लेकिन प्रशासन कह रहा है कि यह भूमि नजूल की है। सवाल यह है कि नजूल की भूमि थी तो प्रशासनिक अधिकारियों ने सैकड़ों बैनामे कैसे कर दिए।
विज्ञापन


जोंस मिल मामला: 71 साल में बेच दी गईं 2596 करोड़ की संपत्तियां, जांच रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सरकारी अभिलेख गलत हैं तो इसके लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारी दोषी हैं न कि खरीदने वाले क्षेत्र के निवासी और व्यापारी। प्रशासन को संपूर्ण खसरों की जांच करनी चाहिए। साथ ही यह भी देखना चाहिए कि आरटीआई के तहत शिकायतकर्ता की मंशा क्या है। वह जनहित में सवाल पूछ रहा है या इसकी आड़ में चौथ वसूली करना चाहता है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जिलाधिकारी को खुद कानूनी पत्र लिखेंगे।

विधायक को ज्ञापन सौंपने वालों में बृजमोहन अग्रवाल, अतुल बंसल, विशाल बंसल, दयानंद नागरानी, कन्हैया लाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज बंसल, रविंद्र गोयल, हर्ष गुप्ता, अरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, वासुदेव कल्याणी, दीपक शर्मा, अनिल जैन, दिलीप खंडेलवाल, शंकरलाल जगवानी, आकाश जैन, निशू बंसल और अलंकृत जैन आदि मौजूद रहे।


सड़कों पर उतरेंगे लोग
जोंस मिल लाइन से गरीब नगर तक की विभिन्न बस्तियों में क्षेत्रीय पंचायतें होने का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को जोंस मिल लाइन मलिन बस्ती में विवेक बौहरे, दीपक सिंह तोमर और आकाश नौहवार के नेतृत्व में क्षेत्रीय पंचायत हुई, जिसमें लोगों ने कहा कि प्रशासन गरीबों के आशियाने उजाड़ने की साजिश कर रहा है। इसके खिलाफ जल्द ही सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में अभिलाष चाहर, बादल सिंह नौहवार, राहुल कुमार, रिजवान खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed