{"_id":"6469771522c10788ee0e1903","slug":"jones-mill-case-land-mafia-sought-permission-to-buy-and-sell-land-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोंस मिल प्रकरण: भूमाफिया ने मांगी जमीन खरीद-फरोख्त की अनुमति, ईओडब्ल्यू में चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोंस मिल प्रकरण: भूमाफिया ने मांगी जमीन खरीद-फरोख्त की अनुमति, ईओडब्ल्यू में चल रही जांच
Sun, 21 May 2023 07:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 07:12 AM IST
सार
भूमाफिया सूची से स्वयं को हटाने और परिजन के नाम दर्ज संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करने के लिए 28 जनवरी 2023 को डीएम नवनीत सिंह चहल को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
जोंस मिल की जगह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की जोंस मिल की जमीनों को खुदबुर्द करने के आरोपी भूमाफिया हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन ने स्वयं और परिजन के नाम दर्ज संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की अनुमति हाइकोर्ट से मांगी है। 23 मई को सुनवाई होगी। इससे पहले 28 जनवरी को भूमाफिया ने डीएम को पत्र लिख संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटाने की मांग की थी।
जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल में सरकारी व पट्टे जमीनों को भूमाफिया ने खुदबुर्द किया। तत्कालीन डीएम प्रभु नारायण सिंह ने एडीएम प्रशासन से जांच कराई, जिसमें 2596 करोड़ रुपये की 107 बीघा जमीन खदुबर्द मिली। इसके बाद प्रशासन ने हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन, राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जो और सरदार कंवलदीप को भूमाफिया घोषित किया था। तीनों के विरुद्ध धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
भूमाफिया घोषित हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन ने सूची से स्वयं को हटाने और परिजन के नाम दर्ज संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करने के लिए 28 जनवरी 2023 को डीएम नवनीत सिंह चहल को पत्र भेजा। प्रशासन ने रोक नहीं हटाई। इस पत्र को हाईकोर्ट में दायर याचिका में शामिल करते हुए हाईकोर्ट से जमीनों की खरीद-फरोख्त की अनुमति मांगी है। 23 मई को हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई होगी। मामले के शिकायतकर्ता कपिल वाजपेयी का आरोप है कि प्रशासन और भूमाफिया दोनों मिले हुए हैं। प्रशासन की लचर पैरवी के कारण भूमाफिया जोंस मिल की जमीनों को हथियाना चाहते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra News: नकली सोना रखकर लिया गोल्ड लोन, मुथुट फिनकोप के प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमा