{"_id":"5f9703908ebc3e9bad321a16","slug":"joining-of-teacher-mainpuri-news-agr4654205190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद चयनितों के अभिलेखों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद चयनितों के अभिलेखों की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित नवनियुक्त 15 सहायक अध्यापकों के अभिलेखों की सोमवार को जांच की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सोमवार को तीन सदस्यों वाली टीम ने अभिलेखों की जांच की। इसके बाद नव नियुक्ति शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने नव नियुक्ति शिक्षक-शिक्षिकाओं के अभिलेखों की जांच के लिए प्रधानाचार्य नाजर सिंह यादव, रघुराज सिंह पाल और सुमन यादव को जिम्मेदारी सौंपी थी। सोमवार को तीनों प्रधानाचार्य जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की। इस दौरान चार शिक्षकों के अभिलेख पूर्ण पाए गए। अन्य को अभिलेखों को पूरा करके आने के लिए कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिनके अभिलेखों की जांच पूरी हो चुकी है उन्हें कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
चार ने किया कार्यभार ग्रहण
अभिलेखों की जांच कराने के बाद राजकीय हाईस्कूल अंगौथा में स्मिता चौहान अंग्रेजी, राजकीय हाईस्कूल धौरासी में मीनाक्षी कठेरिया जीव विज्ञान, रश्मी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा में अंग्रेजी और अजीत सिंह ने राजकीय हाईस्कूल दलीपपुर सथिनी में जीव विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।