{"_id":"5f97046d8ebc3e9b77669d96","slug":"joining-lattor-mainpuri-news-agr4653961111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव नियुक्ति बेसिक शिक्षकों को 29 को आवंटित होंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव नियुक्ति बेसिक शिक्षकों को 29 को आवंटित होंगे विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में 16 अक्तूबर को नियुक्ति पाने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को शीघ्र विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 अक्तूबर को दिव्यांग और महिलाओं से विकल्प भराने के साथ सभी को विद्यालय आवंटित करने का निर्णय लिया गया है।
शासन के निर्देश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 31277 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिले में 241 पदों के सापेक्ष 229 शिक्षक- शिक्षिकाओं को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। 17 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय पर ही कार्यभार ग्रहण करा दिया गया था। तब से ये शिक्षक- शिक्षिकाएं बीएसए कार्यालय में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। शासन ने इन्हें विद्यालय आवंटन के निर्देश दिए हैं।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 27 व 28 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं के जमा अभिलेखों की चयन समिति पुन: जांच करेगी। इसमें किसी भी चयनित को उपस्थित होने की जरूरत नहीं है। 29 अक्तूबर को दिव्यांग और महिलाओं को विद्यालय आवंटन के लिए विकल्प भरने के लिए बुलाया गया है जबकि पुरुषों को सीधे मानव संपदा पोर्टल से ही विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।