{"_id":"60ee96498c297965227cbae5","slug":"jobs-from-institute-of-tourism-and-hotel-management-after-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: छात्रों को नौकरी दिला रहे पर्यटन व होटल प्रबंधन के पाठ्यक्रम, ऐसे कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: छात्रों को नौकरी दिला रहे पर्यटन व होटल प्रबंधन के पाठ्यक्रम, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Wed, 14 Jul 2021 01:16 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:16 PM IST
सार
आईटीएचएम के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराने के साथ आवेदन फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) में सभी रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित हैं। पर्यटन और होटल प्रबंधन के पाठ्यक्रम छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। नौकरी के अलावा छात्र अपना खुद का भी काम शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
आईटीएचएम के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराने के साथ आवेदन फॉर्म भरना होगा। मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाना है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से हॉवर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और देश के अन्य प्रमुख संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ साझा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संस्थान के पूर्व छात्र जर्मनी, कनाडा, स्पेन, दुबई, ओमान, आस्ट्रेलिया, यूएसए आदि देशों में पर्यटन और होटल प्रबंधन के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। यहां के छात्र अपनी ट्रेवल एजेंसी और होटल भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम सीटें फीस
बीए वोकेशनल (ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट) 30 5,000 रुपये प्रति सेमेस्टर
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट 30 15,000 रुपये प्रति वर्ष
एमबीए (ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट) 30 20,000 रुपये प्रति सेमेस्टर
बीबीए (हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट) 30 20,000 रुपये प्रति सेमेस्टर
पीएचडी 12 विश्वविद्यालय के नियमानुसार
प्रवेश के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं
आईटीएचएम में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं फोन नंबर- 0562-2521881 के अलावा मोबाइल नंबर- 9412256938, 9897609304 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान की ई-मेल आईडी ithm2020@gmail.com और वेबसाइट www.ithmagra.org.in के माध्यम से भी जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
संस्थान वर्ष 2003 में स्थापित हुआ
आईटीएचएम की स्थापना वर्ष 2003 में हुई। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट पाठ्यक्रम 1984 से संचालित है। पहले इतिहास विभाग में यह पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा था।
मिशन एडमिशन: पढ़ाई के दौरान छात्रों को ‘जॉब ट्रेनिंग’ कराई जाती है, ये हैं व्यावसायिक पाठ्यक्रम